{"_id":"66c914734f92d09b000e0a34","slug":"property-worth-five-and-a-half-lakhs-of-maharajganj-gangster-confiscated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122914-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महराजगंज के गैंगस्टर की साढ़े पांच लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महराजगंज के गैंगस्टर की साढ़े पांच लाख की संपत्ति कुर्क
Sat, 24 Aug 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गैंग बनाकर चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले महाराजगंज के ट्रक चोरी के आरोपी गैंगस्टर की एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र और कपिलवस्तु कोतवाल महराजगंज जनपद में आरोपी के घर पहुंचकर बृहस्पतिवार शाम को अपराध से अर्जित साढ़े पांच लाख की संपत्ति कुर्क किया गया। वह ट्रक चोरी करके कबाड़ बनाकर बेचने का कार्य करता था। मोहाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। कपिलवस्तु कोतवाल जांच कर रहे थे।
कोतवाल कपिलवस्तु राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक चोरी करके बेचने वाले गिरोह के लोगों को पकड़ा गया था। इस गिरोह को मोहाना पुलिस की ओर से पकड़ा गया था। इस मामले में मोहाना थाना में केस दर्ज था। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच की जा रही थी। जिलाधिकारी की ओर से कुर्की करने का आदेश दिया गया था।
जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र की अगुवाई में पुलिस टीम में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मो. सफीक निवासी कुनसेरवा थाना सोनौली जनपद महराजगंज पहुंचे। यहां अपराध से अर्जित 528914 रुपये की तीन बाइक, टै्रक्टर कुर्क करते हुए जब्त किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ कपिलवस्तु कोतवाल राजेश गुप्ता, एसआई रवि प्रताप सिंह सेंगर, संजय कुमार सिंह थाना कपिलवस्तु आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि महराजगंज जनपद में पहुंचकर गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति जब्त की गई है।