फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Process to remove encroachment started for NH widening

Siddharthnagar News: एनएच चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Process to remove encroachment started for NH widening
सिद्धार्थनगर। एनएच 730 निर्माण के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए चिन्हित जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सड़क विस्तार में सात मीटर की चौड़ी सड़क को 10 मीटर किया जाएगा। साथ ही दोनों तरफ नाले भी बनाए जाएंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होने से कब्जा किए कुछ लोग स्वत: ही हटने लगे हैं, तो कुछ अभी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनएच 730 पर महराजगंज जिले की सीमा से उसका बाजार व शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 32 किमी सड़क निर्माण के लिए दो वर्ष पहले पांच सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थो। अब शुरू हुए एनएच निर्माण प्रक्रिया के तहत शनिवार को पकड़ी चौराहे से आगे शहर के एक वाहन एजेंसी के पास पेड़ काटकर हटाने का कार्य चल रहा है। वहां मौजूद कंपनी के कर्मी ने बताया कि सड़क के बीच चिन्हित केंद्र से दोनों तरफ 40-40 फीट लिया जाएगा। इसमें 10 मीटर चौड़ाई में सड़क बनेगी, शेष भूमि में फुटपाथ एवं नाले का निर्माण होगा। जिससे शहरी क्षेत्र में पकड़ी, परसा महापात्र से थरौली होते हुए हाइडिल तिराहे तक दुकान एवं मकान के सामने अतिक्रमण करने वाले सतर्क हो गए है। इनमें कुछ स्वयं ही सड़क के दायरे में आने वाले हिस्से से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहे है, तो वहीं अन्य लोग कार्रवाई शुरू होने का इंतजार करते दिख रहे है।
विज्ञापन

------------------
पहले से ही हटाने की कर रहे तैयारी
सड़क किनारे टीन शेड और ठेला लगाकर कपड़े, सब्जी, चाय की दुकान कर रहे छोटे व्यापारी सड़क चौड़ीकरण की जानकारी होने पर पहले से ही इंतजाम में जुट गए है। ठेले पर चाय की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार का कहना था कि अतिक्रमण हटाने के अभियान के पहले ही वह अपनी दुकान समेट लेगा। वहीं घर व दुकान के सामने अतिक्रमण करने वाले अधिकांश लोग कार्रवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब हटाने की कार्रवाई होगी तब देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नपा व तहसील प्रशासन को हटाना होता है अतिक्रमण
शहरी क्षेत्र में नगर निकाय एवं तहसील प्रशासन की तरफ से संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाता है। इसके तहत शहर के मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ लेकिन बीच में ही ठप हो गया। जिसका नतीजा है कि मुख्य सड़क किनारे एसबीआई से हाईडिल तिराहे तक हो रहे नाला निर्माण में भी अतिक्रमण रोड़ा बना हुआ है। जिससे निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ रही है। अब शहरी क्षेत्र में भी हाईडिल तिराहे से पकड़ी चौराहे तक एनएच की तरफ से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
------------------
दो वर्ष से अटकी थी निर्माण प्रक्रिया
एनएच निर्माण की शुरुआत में डेढ़ वर्ष तक सड़क किनारे संरक्षित वन क्षेत्र के पेड़ों को हटाने के लिए एनओसी आड़े आ रहा था। सनई चौराहे से शोहरतगढ़ तक सड़क किनारे लगे पेड़ संरक्षित वन क्षेत्र में शामिल हैं। इसे हटाने के लिए केंद्र सरकार से एनओसी लेना था, जिसके लिए वन विभाग के माध्यम से आवेदन होना था। अब इसके लिए जरूरी 12 हेक्टेयर भूमि मिलने के बाद एनओसी लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही सड़क किनारे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं बिजली निगम की निगरानी में सड़क किनारे स्थित पोल हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।


----------------
बिजली खंभे हटाने को धन आवंटित
एनएच चौड़ीकरण के तहत सड़क किनारे के बिजली खंभे हटाने के लिए एनएच की तरफ से भेजे गए पत्र के सापेक्ष बिजली निगम ने लागत समेत एस्टीमेट भेजा था। जिस पर एनएच की तरफ से धन आवंटित कर दिया गया है। इससे 32 किमी सड़क किनारे दोनों तरफ लगे बिजली पोल व ट्रांसफार्मर हटाकर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होगा। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि एनएच किनारे बिजली खंभे हटाने के लिए एनएच की तरफ से धन आवंटित हो गया है, जल्द ही सड़क किनारे लगे बिजली पोल व ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू हाेगी।
----------------------
सड़क चौड़ीकरण से जाम से मिलेगी निजात
सड़क चौड़ीकरण से रास्ते में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी, अभी तक सिकुड़ चुकी सड़क किनारे से अतिक्रण हटाना जरूरी है।
कमलेश दुबे, वाहन चालक
इस बहुप्रतिक्षित सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण से शहरियों को बहुत राहत होगी। चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।
हनुमान बैद्य, व्यापारी
----------
एनएच चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिए जिसकी निजी भूमि पड़ी उसे मुआवजा देकर अधिग्रहण किया गया। जहां अतिक्रमण होगा, उसे हटवाया जाएगा।
आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed