फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   problem in termination of ration card

राशन कार्ड बनवाने में छूटता था पसीना, अब निरस्त कराने में

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
problem in termination of ration card
राशन कार्ड बनवाने में छूटता था पसीना, अब निरस्त कराने में
विज्ञापन

30 मई तक है राशन कार्ड निरस्त कराने की तिथि, अब तक हुए 4677 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अपात्र राशन कार्ड धारकों से 27 रुपये प्रति किलो की दर से वितरित अनाज की राशि वसूले जाने की खबर से हड़कंप है। आजकल आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड निरस्त कराने के लिए तांता लगा हुआ है। यह हाल कभी राशन कार्ड बनवाने में हुआ करता था। पात्रता की जांच में जिले में एक लाख से अधिक राशन कार्ड धारक अपात्र हो सकते हैं।
सबसे ज्यादा अपात्र अंत्योदय कार्ड धारक हो गए हैं जबकि जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ के माध्यम से हुई जांच में पहले ये अपात्र पात्रों की सूची से बाहर नहीं हुए थे। साफ है कि राशन कार्ड की पात्रता की जांच पहले गंभीरतापूर्वक नहीं हुई।
विज्ञापन

वसूली की कार्रवाई का भय इस कदर है कि कार्यालय के अंदर और बाहर भीड़ जमा हो रही है। जिले में अब तक 4677 लोग निरस्त करने के लिए आवेदन दे चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से अन्त्योदय अन्न योजना चलाकर पात्रों को कोटे की दुकान के जरिए राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसमें पहले अन्त्योदय और बीपीएल दो श्रेणी में कार्ड धारक थे। लगभग पांच वर्ष पहले बीपीएल को खत्म कर पात्र गृहस्थी कर दिया गया। इसके तहत माह में प्रति परिवार यूनिट के हिसाब से राशन उपभोक्ता को दिया जाता है। राशन कार्ड में अपात्र लोगों के लाभ लेने की लगातार शिकायतें उठ रहीं थीं। शासन के भी संज्ञान में अपात्रों के लाभ लेने की जानकारी थी। अब अपात्र कार्ड धारकों को कार्ड निरस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए 30 मई अंतिम तिथि रख दी गई है। इस अवधि में स्वयं निरस्त करने के लिए आवेदन देने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। जबकि अपात्र हैं और तिथि बीतने के बाद राशन ले रहे हैं और विभागीय जांच में पकड़े गए तो राशन वसूली की कार्रवाई की जा सकती है। शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद सरेंडर कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। जिला पूर्ति कार्यालय पर ऐसे उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई है। पुरुष के साथ महिलाएं भी कार्यालय पर देखी जा रही हैं। अब तक 4677 लोग निरस्त करने के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील आवेदन
नौगढ़ 800
बांसी 647
शोहरतगढ 1024
इटवा 547
डुमरियागंज 1632
अपात्र श्रेणी में आने वाले पात्र गृहस्थी शहरी क्षेत्र के लोग
तीन लाख से अधिक पूरे परिवार की वार्षिक आय, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, जेनरेटर, एसी, आयकर दाता, परिवार में शस्त्र हों तो ये लोग अपात्र की श्रेणी में रखे गए हैं। अगर ये सुविधाएं हैं तो ऐसे लोग राशन कार्ड के लिए अपात्र हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक की श्रेणी
सभी प्रकार के आयकर दाता, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एसी, पांच केवीए या उससे अधिक क्षमता का जेनरेटर, परिवार के समस्त सदस्यों की वार्षिक आय दो लाख से अधिक है, ऐसे परिवार जिनके पास एक से अधिक शस्त्र का लाइसेंस और शस्त्र हो तो वह अपात्रों की श्रेणी में हैं। ऐसे लोग राशन कार्ड को निरस्त करा दें। अगर नहीं कराते हैं तो वह कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
अन्त्योदय कार्ड धारक की श्रेणी
कार्ड धारक के पास खेती न हो, पक्का मकान न हो, भैंस, बैल और ट्रैैक्टर-ट्रॉली न हो, कोई निश्चित व्यवसाय न हो, मुर्गी पालन, गो पालन आदि न हो। शासन की ओर से कोई वित्त सहायता या व्यवसाय न हो, वित्त सहायता प्राप्त न हो, उसके पास बिजली कनेक्शन न हो। अगर इनमें से कोई सुविधा अन्त्योदय कार्ड धारक के पास है तो वह पात्रता की श्रेणी से बाहर है। वह अपने कार्ड को निरस्त करने के लिए आवेदन करे।
जिले में हैं इतने कार्ड धारक
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 4,74,487 कार्डधारक हैं, जो राशन ले रहे हैं। इनमें 82,510 अन्त्योदय कार्ड धारक हैं, जबकि 3,92,122 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। इसमें पात्र गृहस्थी पर प्रति यूनिट पांच किलो की दर से चावल और गेहूं मिलता है। एक कार्ड में सात यूनिट यानी 37 किलो राशन एक माह में दिया जाता है। इसके अलावा अन्त्योदय कार्ड धारक को प्रति माह 15 किलो गेहूं और 20 किलो चावल यानी एक माह में 35 किलो राशन दिया जाता है।

कोट
राशन कार्ड की पात्रता की जांच पहले भी होती रही है। इस बार वसूली के आदेश के कारण लोग स्वत: राशन कार्ड निरस्त कराने पहुंच रहे हैं। जो लोग पात्र हैं, उन्हें समझाकर राशन कार्ड निरस्त कराने से रोका भी जा रहा है। 30 मई तक राशन कार्ड निरस्त कराने की तिथि है। जिनका अंत्योदय कार्ड निरस्त हो रहा है, वे पात्र होंगे तो पात्रता गृहस्थी के अंतर्गत राशन कार्ड उन्हें दिया जाएगा।
-ब्रजेश कुमार मिश्र, जिलापूर्ति अधिकारी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed