{"_id":"57b5f1da4f1c1bda786ec925","slug":"problem-due-to-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति ठप होने से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति ठप होने से मचा हाहाकार
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बिजली का टावर गिरने के बाद 16 अगस्त को जिले में बाधित हुई विद्युत आपूर्ति गुरुवार को भी ठप रही। बिजली विभाग अब तक केवल गिरे टावर को हटा पाया है। अस्थाई टावर बनाकर बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कानपुर से विभाग की टीम आई है।
हालांकि इस दौरान नौगढ़ व लोटन उपकेंद्र को बृजमनगंज से जोड़कर जिला मुख्यालय पर 14 घंटे की आपूर्ति दी जारही है। वहीं अन्य 12 उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में पिछले तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ है।
16 अगस्त को बस्ती से आने वाली मेन सप्लाई का टावर गिरने से जिले की आधी से ज्यादा आबादी त्राहि-त्राहि कर रही है।
बांसी, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्रों के अलावा डुमरियागंज का कुछ हिस्सा भी अंधेरे में डूबा हुआ है। जिला मुख्यालय समेत नौगढ़ तहसील क्षेत्र भी चौबीस घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि नौगढ़ उपकेंद्र को बृजमनगंज से जोड़कर जिला मुख्यालय व नौगढ़ तहसील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
अभी यहां 14 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। बाकी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लोग ढिबरी युग में पहुंच गए है। कस्बों में आम जनमानस पानी के लिए तरस गया है। भीषण गर्मी में लोगों का दिन तो किसी तरह से कट जा रहा है लेकिन रात काटनी मुश्किल हो रही है।