फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   prisnor died in hospital

जिला अस्पताल में बंदी की मौत

Thu, 30 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
prisnor died in hospital
जिला अस्पताल में बंदी की मौत
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद था मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के डोकम निवासी चिन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में बंद एक बंदी की बुधवार देर रात तबीयत खराब हो गई। पुलिस अभिरक्षा में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक उसे सांस लेने में तकलीफ थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के डोकम गांव निवासी चिन्ना (56) जानलेवा हमले के मामले में तीन माह पूर्व जिला कारागार में बंद हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल के चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, जब राहत नहीं मिली तो पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। चिकित्सकों के मुताबिक उसे सांस लेने में कुछ तकलीफ थी। इस संबंध में जेलर एके पांडेय ने बताया कि एक बंदी की तबीयत खराब हो गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed