{"_id":"65f890534733a723b6053487","slug":"principal-representative-goes-to-jail-for-financial-irregularities-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114631-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान प्रतिनिधि गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान प्रतिनिधि गए जेल
Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र लोहरौली गांव के पूर्व प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि और रोजगार सेवक की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से वारंटी जारी किया गया था। इस मामले में डुमरियागंज पुलिस ने सोमवार प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जबकि तत्कालीन प्रधान और रोजगार सेवक फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लोहरौली की ग्राम प्रधान विमला देवी पत्नी विजयपाल, रोजगार सेवक रामतवल चौधरी, तकनीकी सहायक लाल बहादुर मिश्र व प्रधान प्रतिनिधि विजय पाल पर वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान रहते हुए विकास कार्यों का के धन का दुरुपयोग और गबन किया था। जिसकी शिकायत गांव के ही संतराम चौधरी द्वारा न्यायालय में याचिका दायर करके किया गया था। इसके बाद मामले में न्यायालय ने उनके विरुद्ध नोटिस जारी किया। लेकिन नोटिस का जवाब न देने और न्यायालय में ना हाजिर होने के बाद न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
मामले में सोमवार को डुमरियागंज थाने की पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार राय ने बताया तीन आरोपी के नाम वारंट जारी हुआ है। इसमें प्रधान प्रतिनिधि विजय पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपी की तलाश जारी है।