फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Principal did surprise inspection of OPD and emergency ward

Siddharthnagar News: ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड का प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण

Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Principal did surprise inspection of OPD and emergency ward
- बढ़ती गर्मी को देखते हुए कूलर लगवाने केे दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड का प्राचार्य डॉ. एके झा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंखे, कूलर को लगवाने व स्वास्थ्य कर्मियों को एप्रेन पहनने के निर्देश दिए। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
ओपीडी कक्ष के बाहर जिस स्थान पर कूलर नहीं है, वहां तत्काल कूलर लगवाने का आदेश दिया गया। मरीजों व उनके परिजनों को गर्मी मेें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिस किसी स्वास्थ्य कर्मी ने एप्रेन नहीं पहना था, उसे एप्रेन पहनने की शख्त हिदायत दी। आगे ऐसा करने पर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

इमरजेंसी में आए मरीजों को तत्काल एडमिट करके आवश्यकता अनुसार उपचार करने के भी निर्देश दिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान को कहा।निरीक्षण के दौरान, अशोक मिश्र, अशोक त्रिपाठी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed