फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pressure of waves on sunken roads, danger on 180 villages

धंसी सड़कों पर लहरों का दबाव, 180 गांवों पर खतरा

Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pressure of waves on sunken roads, danger on 180 villages
टड़िया बाजार क्षेत्र में धंशा सेमरा पुल का एप्रोच। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धंसी सड़कों पर लहरों का दबाव, 180 गांवों पर खतरा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ एवं जोगिया ब्लॉक में दो पुल के एप्रोच मार्ग बारिश से धंस गए हैं। इस कारण आधी सड़क से वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। सड़क के किनारे से वाहन गुजर रहे हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों पर बाढ़ की लहरें लगातार ठोकर मार रही हैं। ये दोनों मार्ग कट गए तो जिले के 180 गांव प्रभावित होंगे और उनका संपर्क मुख्यालय से अलग हो जाएगा।
महादेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ -लोटन मार्ग स्थित सेमरा पुल के एप्रोच मार्ग पर बड़े आकार का गड्ढा हो गया है। इस कारण दुर्घटना हो सकती है। वहीं नदी में आए उफान से ग्रामीणों की सूचना के दो दिन बाद भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। इस सड़क कूड़ा नदी की बाढ़ की लहरें तेज ठोकर मार रही हैं। लोगों का कहना है कि सड़क टूट गई तो 125 गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट जाएगा। उन्हें नाव का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

टड़िया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक नौगढ़ टड़िया मार्ग स्थित खजुरडाड़ पुल के एप्रोच मार्ग भी धंस गया है। इस क्षतिग्रस्त सड़क से बाढ़ से उफनाई बूढ़ी राप्ती नदी की लहरें 24 घंटे टकरा रही हैं। यह सड़क टूट गई तो क्षेत्र के 55 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाएगा। तीन दिन पहले ही यह सड़क धंस गई है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इकसी मरम्मत कराने की पहल नहीं की। जबकि क्षतिग्रस्त स्थान को पार करने के दौरान वाहन चालक भयभीत हो जा रहे हैं कि कहीं आसपास की सड़क भी न धंस जाए। यहां हादसे की आशंका बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता वीके राय ने कहा कि पुल के अप्रोच धंसने की जानकारी मिली है। जल्द ही मरम्मत कर आवागमन सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed