फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pregnant women refused testing and vaccination

Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं ने जांच व टीकाकरण से किया इन्कार

Mon, 11 Sep 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women refused testing and vaccination
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के तेतरी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के तेतरी गांव में मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच व बच्चों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गांव के निजी घर पर लगाए जाने के कारण गांव के एक समुदाय विशेष के लोगों ने उसके घर जाकर जांच व टीकाकरण कराने से मना कर दिया। लोगों ने गांव के किसी सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए जाने की मांग की हैं।


ब्लॉक क्षेत्र के तेतरी गांव में तैनात एएनएम सुमन ने आशा से गांव के गर्भवती महिलाओं को जांच व 0 से 5 साल तक के टीकाकरण से छूटे बच्चों को बलाने के लिए भेजा। गांव के सिराज अहमद, फारूख मलिक, समशेर, जैनुल्लाह, नवाब, अब्दुल रहमान, सल्हू आदि ने अपने बीबी व बच्चों को जांच व टीकाकरण के लिए टीकाकरण शिविर में भेजने से मना कर दिया। कहा हम लोग किसी घर नहीं जाएंगे, गांव में बन रहे वेलनेस सेंटर का काम दो साल से पूरा नही हो सका। इसके पहले बना वेलनेस सेंटर बिना उपयोग के ही जर्जर हो गया। जब गांव के किसी सार्वजनिक स्थान पर टीकाकरण शिविर व गर्भवती महिलाओं का जांच होगा तभी हम लोग कराएंगे। इस संबंध में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि पहले लोगों को कोई परेशानी नहीं थी तो गांव के एक व्यक्ति के घर को सेंटर बनाया गया था। अब लोगों को वहां जाने में परेशानी हो रही है तो अगली बार माइक्रोप्लान बदल कर सार्वजनिक स्थान पर शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed