{"_id":"687bda5e2f33ab2cb3069b33","slug":"pre-university-examination-in-medical-college-from-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141381-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा कल से
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का प्री यूनिवर्सिटी की लिखित परीक्षा सोमवार से होगी। इसकी प्रयोगात्मक परीक्षा 28 से 30 जुलाई तक कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं।
लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल कॉलेज परिसर में करवाई जाएगी। परीक्षा को लेकर शिक्षक तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षा मेडिकल कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए छात्र-छात्राओं को पहले से ही हिदायत दी गई है।
सोमवार से शनिवार तक लिखित परीक्षा होगी। इसमें सोमवार को एनाटॉमी प्रथम, मंगलवार को एनाटॉमी द्वितीय, बुधवार को फिजियोलॉजी प्रथम, बृहस्पतिवार को फिजियोलॉजी द्वितीय, शुक्रवार को बायोकेमेस्ट्री प्रथम व शनिवार को बायोकेमेस्ट्री द्वितीय की परीक्षा संपन्न होगी। संवाद