फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   prayer in ganesh pandal

गणेश उत्सव के तीसरे दिन आयोजित भजन-कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 04 Sep 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
prayer in ganesh pandal
जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना में स्थापित गणेश प्रतिमा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गणेश उत्सव के तीसरे दिन आयोजित भजन-कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भानपुररानी गांव में चल रहे गणपति पूजा समारोह के तीसरे दिन शुक्रवार रात भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक एवं भजन गायिका खुशबू पांडेय ने भगवान शिव और पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया, तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथावाचक ने कहा कि देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की जो पूरे मनोयोग से पूजा करता है, उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सच्चे दिल से जो भी भक्ति करता है, उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन

भजन गायिका ने ...काली कमली वाला मेरा यार है। मेरे मन का मोहन तू दिलदार है..., घर में पधारो गजानन मेरे घर में पधारो.. और सांवली सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया... भजन गाकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अमन चैन कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप दुबे, बाबूलाल गौतम, पं. हरीश प्रसाद दुबे, बंटी अग्रहरि, अभय श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरि, मुन्ना श्रीवास्तव, कमलेश अग्रहरि, जगदंबा अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति पूजा की पूर्णाहुति व विसर्जन आज
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दो पूजा पंडालों में स्थापित गणपति प्रतिमा का विसर्जन रविवार को गांव के भुवनेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे में परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ किया जाएगा। अमन चैन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने समस्त ग्रामवासियों से पूर्णाहुति एवं विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। इसी तरह क्षेत्र के भटगवां, डुमरियागंज, मोतीगंज, शाहपुर, बेवां, परसा आदि स्थानों की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी रविवार की शाम को किया जाएगा।
हे गौरी पुत्र गजानन हम तुम्हें बुलाते हैं... पर झूमे श्रद्धालु
जोगिया। जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना में गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गजानन के दर्शन पूजन करने के लिए आसपास के श्रद्धालु आ रहे हैं। शाम को कीर्तन में ...हे गौरी पुत्र गजानन हम तुम्हें बुलाते हैं... भजन पर श्रद्धालु झूमे उठे।

करौंदा मसिना इस बार रमेश सोनी एवं अमरनाथ विश्वकर्मा ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। पंडाल में दूर-दूर से लोग पूजन अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। वहीं, सुबह और शाम आरती और कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया है। श्री श्री नवयुवक मित्र मंडल कमेटी अध्यक्ष रमेश सोनी, उपाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा धर्मेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, विजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मनीष मोदनवाल, पिंटू मोदनवाल, नितेश कुमार, आशीष मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed