फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Prayer for peace by offering Namaz on Eid

ईद पर नमाज अदा कर की अमन के लिए दुआ

Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Prayer for peace by offering Namaz on Eid
शहर के बेलसड ईदगाह में नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ईद पर नमाज अदा कर की अमन के लिए दुआ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को अकीदत के साथ ईद मनाई गई। पाक रमजान की इबादत के बाद लोगों ने इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की। निर्धारित समय पर लोग नमाज अदा करने पहुंचे तो इबादतगाहों के आसपास रौनक बढ़ गई। एक साथ अनेक लोगों ने तरक्की और खुशहाली की दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईद की मीठी सेवइयां और पकवानों से मेहमानों को स्वागत किया गया तो संचार माध्यमों से भी लोगों ने अपनों को मुबारकबाद के संदेश भेजे।
शहर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में ईद की इबादत के बाद लोगों ने खुशी का इजहार किया। शहर के बेलसड़ ईदगाह में काफी संख्या में लोगों ने पेश इमाम के पीछे नमाज पढ़ी। लोग कहीं मेजबान बनें तो कहीं दिली मुबारकबाद देने मेहमान बनकर पहुंचे और गले मिले। महिलाओं और बच्चों की टोलियों ने भी शुभचिंतकों के घर खुशियां मनाईं। शहर के बुद्घा पार्क, उद्यान पार्क, बाणगंगा बैराज सहित अन्य स्थानों पर बड़ों के साथ पहुंचे बच्चों ने खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, ईद-उल-फितर का त्योहार तहसील क्षेत्र में बड़े ही हर्ष उल्लास और खुशनुमा माहौल में भाईचारे के साथ मनाया गया। डुमरियागंज नगर स्थित जामा मस्जिद व ईदगाह, हल्लौर स्थित ईदगाह, बेवा चौराहा स्थित सुन्नी मदीना मस्जिद, रसूलपुर, बैदौला, टिकरिया, बसडीलिया, कादीराबाद बिथरिया, बयारा, वासा, लटिया, कंचनपुर सहित सभी ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए सवेरे से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 7:30 से 9:00 बजे के बीच हजारों लोगों ने नमाज अदा की। जगह-जगह जामा मस्जिद और ईदगाह पर मेला जैसा नजारा दिखाई दिया। बच्चों के खिलौनों की दुकानें और झूले व खानपान के सामान के स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्लौर स्थित ईदगाह में नमाज अदा कराने के बाद पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हसन ने तकरीर पेश कर लोगों को दीन के नेक रास्ते पर चलने तथा उन पर कायम रहने की नसीहत दी। वहीं, डुमरियागंज स्थित सुन्नी जामा मस्जिद ईदगाह पर मौलाना एहसानउल्लाह, बयारा स्थित ईदगाह पर मौलाना तनवीर अहमद कासमी, टिकरिया ईदगाह में अब्दुल माबूद मदनी ने भी अपनी तकरीर के जरिए इस्लाम के बताए गए पैगाम से रू-ब-रू कराते हुए लोगों से गरीबों, मजलूमों और पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का पैगाम दिया।
पर्व पर पुलिस-प्रशासन सोमवार की शाम से ही मुस्तैद हो गया था। मंगलवार को ईद की सुबह में हल्लौर स्थित ईदगाह पर प्रात: सात बजे ही अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज, उपनिरीक्षक दद्दन राय आदि नमाज समाप्त होने के दौरान मौजूद रहे।
परसा प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी और मुल्क की तरक्की के लिए हाथ उठाए। बढ़नी ब्लॉक के औदही कलां, रेड़वरिया, तुलसियापुर, बसंतपुर, महादेव बुजुर्ग, मनिकौरा, रोमनदेई, पिपरा, मटियार उर्फ भुतहवा, अकरहरा, खजुरिया शर्की, दुधवनिया, गुलरी, सेमरहना, चंदई आदि गांवों में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। उसके बाद घरों में ईद का जश्न शुरू हुआ और सेवई में घुली ईद की खुशियों ने सभी के दिलों में मिठास घोल दी। सुबह से लेकर रात तक ईद की रोशनी में सड़क से लेकर गलियां गुलजार रहीं। शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्रों की पुलिस की सक्रियता पूरे क्षेत्र में दिखाई दी।

इटवा प्रतिनधि के अनुसार, ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में आपसी भाईचारा व अमन बरकरार रहने की दुआ मांगी। इटवा कस्बे में स्थित सुन्नी मस्जिद, बढ़नी मार्ग स्थित बड़ी मस्जिद, मैना, बढ़या, चूही, दुफेड़िया, भावपुर, भदोखर, पिरैला, पिपरी, रामापुर, परसा, भगवतपुर, बारिकपार, करही, भरवलिया आदि गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। इसके लिए लोगों का सवेरे से ही गांवों के इन धार्मिक स्थलों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 7:30 से नौ बजे के बीच हजारों लोगों ने पेश इमाम-मौलाना के पीछे खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा कर समाज व देश की खुशहाली के दुआ की। नमाज के दौरान एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ रमेश चंद्र पांडेय, एसओ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed