फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   prakashotsav begins with akhand path

अखंड पाठ से शुरू हुआ प्रकाशोत्सव

Mon, 07 Nov 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
prakashotsav begins with akhand path
बांसी कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहब का पाठ करते ज्ञानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अखंड पाठ से शुरू हुआ प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

बांसी। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देवजी का जन्मोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार सुबह गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ से इसकी शुरुआत हुई। कार्तिक पूर्णिमा यानी मंगलवार को यह पर्व नगर के अकबर नगर वार्ड में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

गुरु नानक देवजी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। सिख समाज का मानना है कि नानक देवजी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया था। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए अपने पारिवारिक जीवन व सुख को महत्व न देते हुए दूर-दूर तक यात्रा की और लोगों को जागरूक किया। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को सिमरन, भजन-कीर्तन, अरदास व प्रभातफेरी के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर में गुरु के लंगर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed