फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Prahari App

आपदा पर प्रहरी एप से अस्थायी रैन बसेरों की होगी जिओ टैगिंग

Wed, 25 Nov 2020 06:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Prahari App
आपदा पर प्रहरी एप से अस्थायी रैन बसेरों की होगी जियो टैगिंग
विज्ञापन

राहत आयुक्त तक हर रोज पहुंचेगी रैन बसेरे में रहने वालों की जानकारी
नगर निकायों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अस्थायी रैन बसेरे के नाम पर नगर निकाय अब सरकारी धन का गोलमाल नहीं कर पाएगी। ठंड से निजात के लिए जितने बेसहारा लोगों को आश्रय मिलेगा उतने का ही खर्च नगर निकायों को भुगतान किया जाएगा। रैन बसेरे के खर्च के आंकड़ों में हेराफेरी करने वाले नगर निकायों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का अधिकार और जिम्मेदारी राहत आयुक्त को सौंपी गई है।
बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निकाय हर साल अपने यहां अस्थायी रैन बसेरे संचालित करते हैं। ठहरने वालों की संख्या हकीकत से अधिक दर्शा कर भारी भरकम बिल भुगतान करा दिया जाता है। रैन बसेरा के नाम पर हो रहे गोलमाल को रोकने के लिए इस साल शासन ने नया तरीका अपनाया है। अब सभी अस्थायी रैन बसेरों को आपदा प्रारूप के माध्यम से जियो टैग कराया जाएगा। नगर निकाय कर्मचारी हर दिन की फोटो अपलोड करेंगे। रैन बसेरे के इंतजाम पर राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश की नजर रहेगी। पोर्टल पर मौजूद लोकेशन के आधार पर राहत आयुक्त कार्यालय की टीम नगर निकाय को जानकारी दिए बगैर रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर हकीकत परखेगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर जिम्मेदारों का बच पाना मुश्किल होगा। डुमरियागंज नगर पंचायत के ईओ शिवकुमार ने बताया कि भारतभारी और बढ़नी चाफा नगर पंचायत के भी वह प्रभारी हैं। तीनों जगहों पर अस्थायी रैन बसेरे बनवाए गए हैं। जहां बेसहारा लोगों के ठहरने के साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराया जाएगा। इस साल शासन द्वारा आपदा प्रहरी एप से सभी अस्थायी रैन बसेरों की जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील की तीन नगर पंचायतों में हैं तीन अस्थायी रैन बसेरे
डुमरियागंज, भारतभारी और बढ़नी चाफा में बेसहारा घूम रहे लोगों को ठंड से निजात के लिए नगर पंचायत में इस साल तीन जगह अस्थायी रैन बसेरा बनाया है। तीनों नगर पंचायतों के सभागार में अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं। इनमें 10-10 लोगों के ठहरने के लिए रजाई और गद्दे का इंतजाम किया गया है। नगर पंचायत खुद ही ठहरने वाले लोगों के लिए पानी की उपलब्धता, अलाव की व्यवस्था के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed