फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pradhan accused of selling soil of cattle land

Siddharthnagar News: प्रधान पर पशुचर भूमि की मिट्टी बेचने का आरोप

Tue, 30 May 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of selling soil of cattle land
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव के लोगों ने अपने गांव के ग्राम प्रधान पर पशुचर की जमीन से मिट्टी खनन कर बेचने का आरोप लगाया है। लोगों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी डुमरियागंज से करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव निवासी देवी प्रसाद पांडेय, रमेश चंद्र, अर्जुन यादव, राम केवल, लक्ष्मण, महेंद्र प्रताप, जंगबहादुर आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि दो गाटा है जो सरकारी अभिलेख में ग्राम समाज व पशुचर दर्ज है। ग्राम प्रधान एक सप्ताह से जेसीबी मशीन लगा कर रात में मिट्टी खनन करा कर दूसरे गांव के लोगों को बेच रहे हैं। पशुचर की जमीन में गड्ढा हो जाने से पशुओं को चरने में समस्या होगी। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि 23 व 24 मई की रात 112 पर सूचना दी कि पीआरबी टीम ने काम बंद करा कर वापस आ गई। लेकिन, खनन रुका नहीं है। इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी ममला सत्य पाए जाने पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed