{"_id":"64ef76734af9b7211f05b37d","slug":"power-cuts-increased-with-rise-in-temperature-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3836-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तापमान बढ़ने के साथ बढ़ गई बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तापमान बढ़ने के साथ बढ़ गई बिजली कटौती
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक गर्मी से परेशान हो रहे लोग, फाॅल्ट व शटडाउन के नाम पर हो रही कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती में भी वृद्धि हुई है। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस समय शहर में 20 से 22 घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि देहात के उपभोक्ताओं को 13 से 15 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि शहरों में 24 घंटे व देहात में 18 घंटा बिजली देने का आदेश है।
बिजली का संकट गहराता जा रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने तो कहीं लाइन फाॅल्ट होने से यह समस्या बनी हुई है। 42 डिग्री तापमान पर भीषण गर्मी में लोगों को राहत दिलाने वाली बिजली ही अब उन्हें सता रही है। शहर में कभी वन विभाग तो कभी आजाद नगर व इंदरा नगर मुहल्ले में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। गांव में कटौती पर लोगों का कहना है कि कभी शटडाउन तो फाॅल्ट के नाम पर बिजली कटौती हो रही है। गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गहराता जा रहा बिजली का संकट
शहर में बिजली कटौती का संकट गहराता जा रहा है। शहर के अमित व देवेश ने बताया कि शहरों में बिजली की आंख मिचौली बढ़ गई है। बिजली कटौती से लोगों को नींद पूरी नहीं हो पा रही है। अक्सर सोने के समय पर ही बिजली कट जाती है, जिससे लोगों की नींद नहीं पूरी होती है, नहाने के लिए ठंडा पानी नही मिलता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शटडाउन में कई घंटे बंद रहती है बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में शटडाउन के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। लोटन क्षेत्र के अजय ने बताया की ब्रेक डाउन व शटडाउन के नाम पर अधिक कटौती होती है। बिजली देने के समय पर फाॅल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जाती है। बर्डपुर क्षेत्र के अनिल ने बताया कि ग्रामीण से शहरी में नाम हो गया है, लेकिन बिजली कटौती से ऐसा लगता है कि लोग अभी ग्रामीण इलाके में ही है।
-- -- -- -- -- -
रात में रही है अधिक कटौती
वन विभाग कॉलोनी के अखिलेश ने बताया कि रात होते ही बिजली कटौती बढ़ जाती है, हल्की सी नींद आते ही बिजली कट जाती है, बिजली कटते ही नींद से जग जाने से दिक्कत होती है, रात में कटौती से लोगों की नींद नही पूरी होती है, पूरे दिन नींद आती है, काम में मन नहीं लगता है। बिजली कटने से लोग परेशान होकर पूरी रात छत पर टहलते हैं।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
ओवरलोड से फाल्ट की समस्या आ रही है, फाल्ट की जानकारी होते ही लाइनमैन भेजकर सही कराया जाता है, ग्रामीणों क्षेत्रों में जर्जर तार से फाल्ट आ रहा है। तारे बदले जा रहे हैं। जल्द ही लोगों को सुचारु रूप से बिजली मिलने लगेगी।
एसके पासवान, अधिशासी अभियंता