फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power cuts have ruined the peace of the day and the sleep of the night.

Siddharthnagar News: बिजली कटाैती से खोया दिन का चैन, रात की नींद उड़ी

Fri, 05 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Power cuts have ruined the peace of the day and the sleep of the night.
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दिन में बार-बार कटौती से जहां घरों और दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, रात में होने वाली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ता बिजली व्यवस्था को लेकर नाराज हैं और निर्बाध आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक माह से जिले में गर्मी अपने चरम पर है। कई दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों का सहारा एसी, कूलर और पंखे हैं लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में कई बार बिजली कट रही है जबकि रात में बार-बार ट्रिपिंग और कटौती से चैन की नींद भी नसीब नहीं हो रही।
विज्ञापन

नगर के अशोक कुमार, इब्राहिम और आशुतोष कुमार ने बताया कि मार्च तक बिजली व्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर थी लेकिन अप्रैल से कटौती बढ़नी शुरू हुई और मई के बाद स्थिति और खराब हो गई। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे नगरा फीडर से करीब 100 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। यहां भी दिन और रात दोनों समय कई बार बिजली कट रही है। सिसवा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार तिवारी और लक्ष्मीकांत ने बताया कि पिछले एक माह से रात में अधिक कटौती हो रही है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बिजली कटौती की समस्या केवल सदर क्षेत्र तक सीमित नहीं है। शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज और बांसी तहसील क्षेत्रों में भी उपभोक्ता इसी समस्या से जूझ रहे हैं। कहीं कम तो कहीं अधिक कटौती हो रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग का कहना है कि उपलब्धता के अनुसार रोस्टर के तहत आपूर्ति की जा रही है।

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जितनी बिजली प्राप्त हो रही है, उसमें बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो। हालांकि भीषण गर्मी के बीच लोग निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed