फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   powder

संदिग्ध पाउडर जब्त, दो आरोपी हिरासत में

Sun, 20 Oct 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
powder
संदिग्ध पाउडर जब्त, दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी, पाउडर की चल रही जांच
गोरखपुर की टीम जांच करने के लिए बढ़नी पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट के बाद बढ़नी कस्बे में एसएसबी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने निगरानी तेज कर दी गई है। शनिवार की रात पचपेड़वा रोड पर घरुआर गांव के पास एसएसबी की टीम ने एक नेपाली और एक भारतीय नागरिक के झोले से तीन पैकेट में रखे संदिग्ध पाउडर जब्त किया है। इसके आरोप में दोनों को हिरासत में लेकर एसएसबी पूछताछ कर रही है। साथ ही संदिग्ध पाउडर की जांच के लिए गोरखपुर से टीम भी मौके पर पहुंची है।
दीपावली, अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद में कोर्ट के संभावित फैसले, लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद किसी प्रकार की आतंकी घटनाओं को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट है। इसके मद्देनजर बढ़नी में भी सीमा पर सघन तलाशी, वाहनों की चेकिंग के साथ ही कस्बे में भी संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस, एसएसबी व आईबी भी अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन

बढ़नी में पचपेड़वा रोड पर घरुआर गांव के पास शनिवार को तलाशी के दौरान एक नेपाली और एक भारतीय नागरिक के पास से झोले में तीन पैकेट में संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया है। इनकी पहचान बढ़नी निवासी राजेंद्र गुप्ता और नेपाल के सिरसिहवा निवासी इब्राहिम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजेंद्र फ्लावर की दुकान करता है। दोनों को एसएसबी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा ढेबरुआ थाने की पुलिस भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। बरामद संदिग्ध पाउडर की जांच स्थानीय टीम ने की है, लेकिन अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। गोरखपुर की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि संदिग्ध पाउडर है क्या।

रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की भी चेकिंग
बढ़नी। अलर्ट को देखते हुए नेपाल सीमा व कस्बा में तलाशी अभियान जारी है। कड़ी निगरानी के साथ ही रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की भी चेकिंग की गई व यात्रियों व सामानों की तलाशी ली गई। रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व एसएसबी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने जवानों के साथ रेलवे स्टेशन बढ़नी परिसर के साथ ट्रेनों की चेकिंग की। इस दौरान डॉग स्क्वायड के साथ ही एएसआई राजेंद्र प्रसाद दुबे, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कीर्ति कुमारी, शिक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed