{"_id":"69cc204bda35efcdc20dfe27","slug":"pothole-free-claims-exposed-pace-of-development-halted-on-roads-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155865-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गड्ढामुक्त के दावों की खुली पोल सड़क पर थमी विकास की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गड्ढामुक्त के दावों की खुली पोल सड़क पर थमी विकास की रफ्तार
Wed, 01 Apr 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के झिंगहा और उतरौला को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी आबादी इससे प्रभावित है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के दावे का दम ताेड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण के लिए डीएम से मांग की है।
बढ़नी ब्लॉक के झिंगहा और उतरौला को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बहुत खराब है। यह सड़क एनएच-730 से झिंगहा होते हुए उतरौला तक जाती है। यह 2.50 किमी लंबी सड़क है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 20 वर्ष पहले यह सड़क बनी थी। तबसे इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे यह सड़क चलने लायक भी नहीं बची है। झिंगहा में तो यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और आए-दिन बाइक सवार और पैदल लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों मनोज चौधरी, राम नरायन, आशीष चौधरी, छट्ठू मौर्य, कृष्णा यादव आदि ने बताया कि पहले सड़क किस विभाग से बना था, यही पता नहीं चल पा रहा है। सभी विभाग मना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व जिलाधिकारी से मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की है।