फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pond work completed, will be inaugurated tomorrow

Siddharthnagar News: पोखरे का पूरा हुआ काम, कल होगा लोकार्पण

Thu, 29 May 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pond work completed, will be inaugurated tomorrow
बांसी में नवनिर्मित आजाद पोखरा सुंदरीकरण कार्य का जायजा लेती नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी। स्रोत व
-बांसी कस्बे के आजादनगर वार्ड में चार वर्षों से बन रहे बहुप्रतीक्षित पार्क व पोखरा के सुंदरीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे के आजादनगर वार्ड में चार वर्षों से बन रहे बहुप्रतीक्षित पार्क व पोखरा के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इसका लोकार्पण शनिवार को होगा। आजाद पोखरा सुंदरीकरण और पार्क का लोकार्पण होने से कस्बे के लोगों को सुबह सैर के लिए स्थान मिल जाएगा।
पोखरे को मार्निंग वॉक स्पॉट के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। इस बीच तेज गति से हो रहे काम को देख बच्चे खुश हैं। इनका कहना है कि जल्द ही उनके मनोरंजन के लिए एक पार्क तैयार हो जाएगा। आजादनगर वार्ड में स्थित शीतलगंज पोखरा का सुंदरीकरण कर नौका विहार और पार्क बनाए जाने के लिए नगर पालिका बांसी ने चार वर्ष पूर्व टेंडर किया था और कार्य भी समय से शुरू हो गया था, लेकिन बीच बीच में निर्माण कार्य रुक जाने से चार साल का समय लग गया।
विज्ञापन

पार्क के निर्माण में समय अधिक लग जाने से लोगों को यह लगने लगा था कि अब यह अधूरा कार्य पूरा नहीं होगा। काम बंद होने से लोग निराश हो गए थे। चार माह पूर्व शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने पोखरे का निरीक्षण किया। साथ ही नगर पालिका को तीन माह के भीतर अधूरे कार्य पूरा कर लोकार्पण करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका के जिम्मेदार सक्रिय हुए और लगातार काम होने से पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य अब आखरी दौर में है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी व अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को पोखरा सुंदरीकरण कार्य के लोकार्पण के लिए चल रहे कार का जायजा लिया। इस दौरान नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि पोखरा सुंदरीकरण कार्य की तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है इसे सुंदर व आकर्षक बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों और बच्चों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है।

---

पार्क का विशेष आकर्षण
पोखरे के सुंदरीकरण के साथ-साथ बीच में फव्वारा बनाया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों के अलावा बोटिंग की व्यवस्था की गई है। इसमें रंगबिरंगी लाइट, बैठने के लिए बेंच व आरओ के पानी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed