फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pond will be usefull for health : mp

स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोगी होगा अमृत सरोवर : सांसद

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
pond will be usefull for health : mp
स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोगी होगा अमृत सरोवर : सांसद
विज्ञापन

जोगिया। अमृत सरोवर कार्यक्रम के तहत तालाब पर उपलब्ध सुविधाओं से लोग स्वास्थ्य लाभ भी उठा सकेंगे। तालाब के किनारे मनरेगा से इंटरलाकिंग, पौधरोपण, पानी, सौर ऊर्जा प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। लोग व्यायाम आदि कर सकेंगे। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने जोगिया ब्लॉक के करौंदा मसिना में मनरेगा से अमृत सरोवर निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।
सांसद ने कहा कि हम अपने पूर्वजों के बलिदान को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए काम किया। आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान को याद रखेगी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है। जल ही जीवन है, अमृत सरोवर प्रशासन की ओर से बनवाया जा रहा है। इसकी देखरेख सभी लोगों की जिम्मेदारी है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। डीसी मनरेगा संजय शर्मा, ब्लाक प्रमुख जोगिया सावित्री देवी, योगेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रभु यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
बर्डपुर। प्रदेश के हर घर को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। अब पशुओं को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अमृत सरोवर मिशन चलाया जा रहा है। जल संरक्षण होगा तो पशु-पक्षियों को प्यास बुझाने में आसानी होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को बर्डपुर सात के धर्मपुर सिपुरा गांव में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कार्य का उद्घाटन समारोह में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अमृत सरोवर के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के हर हल्के में एक-एक गांव का चयन कर वहां पशुओं के लिए स्वस्थ पेयजल के लिए एक-एक तालाब का निर्माण करवाया गया है। इसके पश्चात हर गांव में पशुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तालाबों का निर्माण या जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए गांव में स्वच्छता बनाए रखें ताकि चारों ओर खुशहाली एवं समृद्धि नजर आए। इस दौरान संचालन सचिव सुजीत जायसवाल, एडीओ पंचायत रामप्यारे, आशुतोष यादव, जेई राकेश चौधरी, अर्जुन मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनगाठू संजय चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed