फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police's pride enhanced by work, now chest will be widened with medal

Siddharthnagar News: कार्य से बढ़ाया पुलिस का गौरव, अब पदक से चौड़ा होगा सीना

Thu, 15 Aug 2024 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police's pride enhanced by work, now chest will be widened with medal
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपने अच्छे कार्यों से पुलिस का गौरव बढ़ाया है। अब पदक से उनका सीना चौड़ा होगा। अपने कार्य से वह अन्य पुलिस कर्मियों से अलग दिखेंगे। पुलिस कर्मियों का सेवापदक में चयन होने के बाद विभाग में खुशी है। पुलिस अधीक्षक की ओर से कर्मियों को आए हुए पद से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवा में रहते हुए बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाता है, जिससे उनका मनोबल बढ़े और अन्य पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित हों। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आठ पुलिस कर्मियों का चयन हुआ है। जिन्हें गृहमंत्रालय के उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें एसआई रणविजय सिंह अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी मुजफ्फर अहमद अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी राम समुझ यादव अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एसआई राकेश कुमार त्रिपाठी उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी महीउद्दीन अंसारी उत्कृष्ट सेवा पदक, आरक्षी विनोद कुमार यादव उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी रामप्रवेश उत्कृष्ट सेवा पदक, एसओ शिवनगर डिड़ई संतोष कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक की ओर से बेहतर कार्य करने वाले 100 से अधिक पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed