{"_id":"6207e84fd11c5328f9138098","slug":"policemen-will-increase-immunity-through-ayurveda-siddharthnagar-news-gkp4267333180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे पुलिसकर्मी
सिद्धार्थनगर। कोरोना को मात देने के लिए पुलिसकर्मियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाएगी। आयुष मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों की सुध ली है। इसके लिए जिले के ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को आयुष किट वितरित की जाएगी। 10 दिन सेवन के लिए औषधियां दी जाएंगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने यह कवायद शुरू की है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। बीच में स्थिति कुछ सुधरी। उसके बाद कोरोना की तीसरी लहर आ गई। कोरोना संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण साबित होने वाली आयुष किट को पुलिसकर्मियों में वितरण करने का फैसला लिया गया है। आयुष मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की कवायद की है, जिससे वे कोरोना को मात दे सकें।
मंत्रालय की ओर से पुलिसकर्मियों को किट देने का आदेश हुआ है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से किट भेजी गई है। जल्द ही किट उपलब्ध होगी। उसके बाद पुलिसकर्मियों में वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
बूस्टर डोज का कार्य करेगी किट
आयुष किट औषधि से बना हुआ है। इसमें औषधीय गुण है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बूस्टर डोज का काम किया है। यह काफी सफल रहा और इम्युनिटी पावर बढ़ाने में अहम भूमिका रही। इसका सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी है। सेवन से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
- डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी, आयुष चिकित्सक