{"_id":"6555a06f18fab77bbb021f74","slug":"policeman-returning-from-idol-immersion-dies-in-road-accident-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
Thu, 16 Nov 2023 10:24 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:24 AM IST
सार
देवरिया जनपद के भटनी निवासी देवानंद सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में पिछले चार सालों से कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए थे। रात तकरीबन दो बजे पुलिस लाइन स्थित आवास पर लौटते समय चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक देवानंद। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में मूर्ति विसर्जन कराकर लौट रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान की बुधवार रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने शव को पुलिस लाइन में लाकर रखा है। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा और फिर परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर जाएंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वहां से निकल गए हैं।
विज्ञापन
देवरिया जनपद के भटनी निवासी देवानंद सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में पिछले चार सालों से कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए थे। रात तकरीबन दो बजे पुलिस लाइन स्थित आवास पर लौटते समय चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में घटनास्थल पर ही देवानंद की मौत हो गई। उन्हें रात में पुलिस लाइन लाया गया पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिवार के लोगों को जानकारी दी गई है। वह सिद्धार्थनगर के लिए घर से रवाना हो गए हैं। आरक्षी की हादसे में मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
विज्ञापन