फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police went to caught suspect, lady died in firing

संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस, फायरिंग में महिला की मौत, अज्ञात पुलिसकर्मियों पर दर्ज हत्या का केस

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
police went to caught suspect, lady died in firing
संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस, फायरिंग में महिला की मौत, अज्ञात पुलिसकर्मियों पर दर्ज हत्या का केस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर में शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे संदिग्ध को पकड़ने के दौरान गोली लगने से महिला की मौत हो गई। परिजनों के विरोध और आरोप के बाद महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस पार्टी के अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इसके बाद शव को गांव के बाहर दफना दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लाम नगर में शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे सदर थाने की पुलिस ने दबिश दी। अब्दुल रहमान का आरोप है कि पुलिस उसे पकड़ने के लिए घर में घुस गई और जोर-जबरदस्ती करते हुए खींचकर बाहर ले जाने लगी। उसकी मां रोशनी (60) पत्नी अकबर अली ने रोकने की कोशिश की और कई बार उसे पकड़ लिया। इस बीच पुलिस कर्मियों ने मां को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। फिर बचाने दौड़ी और उसे निर्दोष बताते हुए गिरफ्तारी का विरोध करने लगी। आरोप है कि इसी बीच कहीं से गोली चली और रोशनी को लग गई। खून से लथपथ रोशनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब्दुल रहमान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी मां को मार दिया। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि रोशनी की बेटे की तहरीर पर सिद्धार्थनगर पुलिस पार्टी के अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आठ थाने की पुलिस 16 घंटे गांव में करती रही गश्त
महिला की मौत से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। विवाद और न बढ़े या कोई अनहोनी न हो जाए, इसके मद्देनजर सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, एसओ शोहरतगढ़ जयप्रकाश दुबे, एसओ चिल्हिया ज्ञानेंद्र राय, एसओ शिवनगर डिड़ई अभिमन्यु सिंह, एसओ उसका सूर्यभान सिंह, एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह व महिला थाने की पुलिस के साथ ही क्यूआरटी शनिवार रात 12 बजे से रविवार दोपहर एक बजे शव दफन होने तक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के निकाह से पहले मां का इंतकाल
संयुक्त जिला अस्पताल में शनिवार रात 12 बजे रोशनी के पुत्र अतीकुर्रहमान व अन्य लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से रोक दिया। रात में ही उनकी बेटी राबिया पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी। राबिया की शादी 22 मई को है। वह रोते हुए इंसाफ मांग रही थी। मौजूद लोगों के साथ पुलिस भी मौन साधे रही। इसके बाद सीओ प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और समझाया-बुझाया। इसके बावजूद, परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करने से रोक दिया।
गोवध की सूचना पर गई थी पुलिस
सिद्धार्थनगर। कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर में शनिवार देर रात गोवध की सूचना पर पुलिस के पहुंचने की चर्चा है। हालांकि, इसमें जिम्मेदारों ने यह जानकारी नहीं दी कि किस आरोप में अब्दुल रहमान को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। बताया जा रहा है कि नौ मई की देर रात सदर पुलिस की टीम ने पशु के प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को पकड़ा था। इसमें तीन आरोपित कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी थी। हो सकता है कि इसी घटना में नया नाम सामने आया हो। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश डालने गई थी। विरोध के दौरान यह घटना घटित हुई। संवाद
यह है घटना क्रम
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस रात लगभग 10:30 बजे कोडरा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर पहुंची। लगभग 20-25 मिनट में सारी घटना घटित हो गई। इसके बाद रोशनी को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। रात 11:25 बजे मृत व्यक्तियों के लिए बने रजिस्टर में रोशनी का नाम दर्ज हुआ। सुबह से चार बजे भोर में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। रविवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच शव गांव पहुंचा। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और केस दर्ज होने की कॉपी की मांग की गई। दोपहर लगभग 12:30 बजे परिवार के लोगों को एफआईआर की कॉपी मिली। इसके बाद शव को दफन करने के लिए तैयार हुए। दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच गांव के बाहर कब्रगाह में शव को दफन कर दिया गया।

घर पहुंचीं डुमरियागंज विधायक
गोली लगने से महिला की मौत की खबर मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव कुछ नेताओं के साथ कोड़रा ग्रांट गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पूर्व विधायक विजय पासवान भी पहुंच गए। कुछ ही क्षण में डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून पहुंच गईं। उन्होंने एडीएम और एएसपी से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed