{"_id":"617ed1ee0017a61676242856","slug":"police-took-out-a-bike-rally-and-gave-a-message-of-unity-siddharthnagar-news-gkp414961452","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाइक रैली निकालकर दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बाइक रैली निकालकर दिया एकता का संदेश
विज्ञापन
शोहरतगढ़, चिल्हिया, ढेबरुआ थाना के जवान बाइक से एकता रैली निकाल कर लोगों को मिलजुल कर रहने की सीख द
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बाइक रैली निकालकर दिया एकता का संदेश
शोहरतगढ़। सर्किल के शोहरतगढ़, ढेबरुआ, चिल्हिया थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम जिस विशाल भारत को देखते हैं, उसकी कल्पना बिना बल्लभ भाई पटेल के पूरी नहीं हो पाती। सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ भी ली। इस मौके पर थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस बाद शाम को सर्किल के शोहरतगढ़ थाना, ढेबरुआ थाना, चिल्हिया थाना के जवानों ने बाइक से एकता रैली निकाल कर लोगों को मिलजुल कर रहने की सीख दी।
इस दौरान एसओ शोहरतगढ़ ब्रजेश सिंह, चिल्हिया एसओ यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी, महेंद्र चौहान, हरिओम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक भवेश कुमार और कर्मियों ने संकल्प लिया कि देश की एकता, अखंडता कायम रखने के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे। लोकेश दुबे, डीके राव, सीपी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, बद्री विशाल, मुकेश आदि मौजूद रहे।