फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police recovered fish of Rs. 25 lakh

भारत-नेपाल सीमा पर लावारिस मिली 25 लाख रुपये की मछली

Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
police recovered fish of Rs. 25 lakh
भारत-नेपाल सीमा पर लावारिस मिली 25 लाख रुपये की मछली
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के लालपुर चौकी अंतर्गत धनगढ़वा साप्ताहिक बाजार परिसर से पुलिस ने शुक्रवार को लावारिस हाल में रखी 285 पेटी अवैध मछली बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मछली नेपाल ले जाने के लिए रखी गई थी।

मोहाना पुलिस ने साप्ताहिक बाजार परिसर में अवैध मछलियों की खेप को पकड़ा तो कोई उसे अपना बताने वाला नहीं मिला। मोहाना एसओ संतोष सिंह हमराही के साथ मौके पर पहुंचे तो पूछताछ में मछली लावारिस मिली। काफी प्रयास के बावजूद यह नहीं पता चला कि मछली का वारिस कौन है? आशंका जताई जा रही है कि मछली की तस्करी की जा रही थी। यह मछली भारतीय सीमा में बरामद हुई है। मोहाना एसओ संतोष सिंह ने बताया कि 285 पेटी लावारिस मछली बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed