फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police ready to protect former MLA

पूर्व विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद

Sat, 18 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Police ready to protect former MLA
पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के आवास पर सुरक्षा के लिए तैनात त्रिलोकपुर पुलिस। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पूर्व विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन

बिजौरा। पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी मुस्तैद कर दिए गए हैं। वे उनके घर पर ड्यूटी में लगे हैं। पूर्व विधायक ने जान खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।
डुमरियागंज कस्बे के रहने वाले समीम अहमद की स्कार्पियो बुक करके ले गए बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी लूट ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वाहन स्वामी समीम खान ने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो लूटने वाले बदमाशों ने पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी के घर पता पूछा था। साथ ही उनके बेटे की हत्या के संबंध में भी कुछ बोल रहे थे। इसके बाद पूर्व विधायक ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन

वहीं मामले की जांच में डुमरियागंज पुलिस के अलावा एसओजी और दो अन्य टीम लगी है। टीम हर तरफ हाथपांव मार रही है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस सुबूत नहीं मिला है कि जिसके सहारे वे लूटकांड में शामिल बदमाशों को दबोच सकें और यह जान सकें कि वे पूर्व विधायक के बारे में क्यों पूछ रहे थे। वहीं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दो पुलिसकर्मियों को पूर्व विधायक के घर पर सुरक्षा के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed