{"_id":"62c592e6fdc58150a74b84d7","slug":"police-officer-abused-woman-who-reached-police-station-with-complaint-in-siddharthnagar-sp-suspended-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फरियाद लेकर थाने गई महिला को न्याय की जगह मिली गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फरियाद लेकर थाने गई महिला को न्याय की जगह मिली गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा सस्पेंड
Wed, 06 Jul 2022 07:19 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:19 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो जोगिया कोतवाल परिसर का बताया जा रहा है। वीडिया में दिखा रहा है कि दरोगा फरियाद लेकर पहुंची एक महिला को गालियां दे रहा है।
विज्ञापन
दारोगा भीम सिंह लाइन हाजिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरियाद लेकर गई महिला को न्याय दिलाने के बजाए उल्टा दारोगा उसी पर भड़क उठा। आक्रोश ऐसा था की ना सिर्फ उसने महिला को गाली दी बल्कि उस पर झपट भी पड़ा। वायरल वीडियो जोगिया कोतवाली का बताया जा रहा है। दारोगा के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल दारोगा भीम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच एएसपी को सौंपी दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो जोगिया कोतवाल परिसर का बताया जा रहा है। वीडिया में दिखा रहा है कि दरोगा फरियाद लेकर पहुंची एक महिला को गालियां दे रहा है। महिला आग्रह कर रही है और गाली देने का कारण पूछ रही है तो दारोगा और भड़क रहा है। इसी बीच एक बार महिला पर वह झपट भी पड़ता है। जबकि, तीन अन्य लोग कुर्सी लगाकर बैठे हुए दिख रहे हैं। जो मौन धारण किए दिख रहे हैं। दारोगा के इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो और पुलिस के चेहरे को देखकर लोग पुलिस के प्रति कई प्रकार की प्रतिक्रिया देते हुए दिखे।
विज्ञापन
वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने दारोगा भीम सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच एएसपी को सौंप दी। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो जोगिया कोतवाली का है। मामला संज्ञान में आते ही दारोगा भीम सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच एएसपी को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन