फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police marches on foot to keep peace on the festival

पर्व पर शांति बनाए रखने को पुलिस ने किया पैदल मार्च

Sun, 23 Aug 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police marches on foot to keep peace on the festival
पर्व पर शांति बनाए रखने को पुलिस ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गणेश चतुर्थी, मुहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया।

भ्रमण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश ने कहा कि सरकार की तरफ से जारी आदेश के तहत गणेश प्रतिमाओं की स्थापना नहीं की जाएगी तथा मुहर्रम पर्व जुलूस के साथ नहीं मनाया जाएगा। नवरात्र में दुर्गा मां की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएंगी। लोगों से अपील की कि पर्व एवं त्योहार घर में ही रहकर मनाएं तथा भीड़भाड़ से बचें। कोविड-19 से पूरी तरह सावधानी बरतें, बचाव ही इसका एकमात्र रास्ता है। सरकार ने गाइड लाइन जारी की है जिसका पालन सब लोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। कोविड-19 की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम कुछ मोहल्लों में जा रही है। जानकारी हो रही है कि कुछ लोग जांच कराने में आनाकानी कर रहे हैं, यह गलत बात है। अपने परिवार तथा समाज की सुरक्षा के लिए सभी को जांच अवश्य करा लेना चाहिए। ताकि समय रहते उसका उपचार संभव हो सके। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार दो दिन लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करें तथा अपना बचाव करें। इन दो दिन में गंदगी को हटाने तथा विशेष सफाई अभियान चलाने में भी प्रशासन का सहयोग करें। इससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है। पैदल मार्च में सब इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव, शशांक सिंह, जीवन त्रिपाठी, रमेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed