फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police kept preparing for the arrest, the person who beheaded six killed

Siddharthnagar News: पुलिस करती रही गिरफ्तारी की तैयारी, छह का सिर फोड़ने वाले ने कर दी हत्या

Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police kept preparing for the arrest, the person who beheaded six killed
अजयसेन की फाईल फोटो।
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव में रविवार को बच्चों के बीच विवाद के बाद छह लोगों की पिटाई की घटना के अगले ही दिन एक पक्ष के युवक अजयसेन की पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक के चाचा रामऔतार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार को घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी गांव में घूमता रहा। अगर पुलिस ने उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया होता तो सोमवार को फिर घटना नहीं होती। सोमवार की रात युवक की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पननी गांव निवासी रामऔतार और किशोर के परिवार के बच्चों में रविवार को रास्ते पर आने-जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें रामऔतार के पक्ष छह लोग गंभीर रूप घायल हो गए थे। जिनमें एक महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। जबकि बाकी का इलाज लोटन सीएचसी हुआ था। पीड़ित रामऔतार की तहरीर पर रविवार को ही पुलिस दूसरे पक्ष के आरोपी किशोर के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अगले दिन का इंतजार करती रही। जबकि वह आराम से गांव में घूमता रहा। सोमवार की सुबह रामऔतार का भतीजा अजयसेन घर से निकल रहा था। इसी बीच दोनों पक्ष की महिलाओं में एक दिन पहले हुई घटना को लेकर कहासुनी होने लगी। बीच-बचाव करने पर किशोर ने पूरे परिवार के साथ हमला कर दिया। इससे अजयसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोटन सीएचसी लाए। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रात 11 बजे अजयसेन की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी, एसओ चंदन कुमार टीम के साथ गांव में पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। जहां आरोपियों में तीन लोगों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पहले दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या में बदल दिया है। सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुनिया में आने से पहले उठ गया सिर से पिता का साया
मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव निवासी अजयसेन गांव में फेरी लगाकर पकड़ा बेचते थे। उसी से उनका परिवार चलता था। अजयसेन की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी माया पांच माह की गर्भवती है। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। पांच वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। गर्भ में पलने वाले बच्चे की दुनिया, जन्म लेने से पहले ही उजड़ गई। माया और अयजसेन में बच्चे को लेकर ना जाने कितने सपने बुने थे। अब अजयसेन तो चला गया कि आगे किसके सहारे रहेगी। यह उसके लिए बड़ी चुनौती है। वहीं माया को रोता हुआ देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed