फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police keeping an eye on history-sheeters and criminals released from jail

Siddharthnagar News: हिस्ट्रीशीटर और जेल से छूटने वाले शातिरों पर पुलिस की नजर

Tue, 19 Dec 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on history-sheeters and criminals released from jail
सिद्धार्थनगर। ठंड के दस्तक देने के साथ ही पुलिस भी सुस्त पड़ गई है। वहीं, चोर पुलिस की सुस्ती का लाभ उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार होने वाली चोरी की घटनाओं से पुलिस की किरकिरी हो रही है। चोरी की घटनाएं न हों इसलिए पुलिस थाने के चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों के मूवमेंट पर नजर रखेगी। साथ ही जेल से हर दिन छूटने वाले चोरी, छिनैती, लूट करने वालों का डाटा ले रही है। उसे संबंधित थाने को भेज रही है, जिससे पुलिस नजर रख सके और चोरी की घटनाएं घटित न होने पाएं।
विज्ञापन


जिले में चोरी की घटनाएं एकाएक बढ़ गई है। दिसंबर लगते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। यह पुलिस के आंकड़े गवाही दे रहे हैं। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के दो दिन के अंतराल पर चार दुकान और दो मकान से नकदी और लाखों का माल चोर समेट ले गए। यहीं हाल सदर थाने का है। पहले थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाया। उसका खुलासा हुआ नहीं कि दो और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिए। जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल है।
विज्ञापन

पुलिस की किरकिरी और जनपद के उठते भरोसे को देखते हुए अधिकारियों ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। इसमें पुलिस अपने-अपने थानों के चिह्नित किए गए हिस्ट्रीशीटर के साथ ही जेल से छूटने वाले उन अपराधियों पर नजर रखेगी कि जो चोरी, छिनैती, बाइक चोरी की वारदात में जेल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

हर दिन लेंगे हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन

जनपद के 21 थानों में लगभग 500 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें पुराने और वृद्ध हो चुके लोग निष्क्रिय की श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं पांच साल से इधर जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है, उन्हें सक्रिय श्रेणी में रखा गया। सक्रिय श्रेणी वालों की हर मूमेंट पर पुलिस की नजर रहेगी। अगर वह घर छोड़कर कहीं गए हैं तो कहां गए हैं। इसकी भी जानकारी पुलिस लेगी और संबंधित थाने को जानकारी देगी। अगर क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई तो उस वक्त संबंधित हिस्ट्रीशीटर कहां था, उसे जवाब देना होगा। वहीं, जेल से बाहर आने वालों पर भी संबंधित थाने की पुलिस नजर रखेगी।

---

थानेदार एक जगह नहीं, चलकर करेंगे रात में गश्त

रात गश्त में ऐसा होता है कि पुलिस एक स्थान पर पहुंची और वहीं घंटों खड़ी हो गई या फिर चेकिंग की। अब ऐसा नहीं रहेगा। थानेदार और रात्रि गश्त पर निकले पुलिसकर्मी चलते रहेंगे और जो भी रास्ते में मिलेगा। उससे आने-जाने का कारण और नाम व पता जरूर पूछेंगे।

---

अपराध रोकने में नाकाम होने पर नपे थे थानाध्यक्ष
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के धेंसा चौराहे पर एक ही रात चोर सहज जनसेवा केंद्र सहित चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए थे। चोरी रोकने में नाकाम और विभागीय कार्यों में लापरवाही के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवनरायन सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया था। लेकिन थानाध्यक्ष के निलंबित होने के बाद भी मामले का पर्दाफाश नहीं हो पाया।


---

सदर में तीन और इटवा में हुई चोरी का खुलासा नहीं

सदर थाना क्षेत्र में चोरी की तीन वारदात का पर्दाफाश अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। इसमें ईंट भट्ठा और शिक्षक के घर में चोरी हुई थी। इसी प्रकार इटवा थाना क्षेत्र में आभूषण की दुकान में चोरी का नहीं हुआ है खुलासा।

---
चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए थाने की टीम लगी है। रात में गश्त पर ध्यान देने के साथ ही चिह्नित अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।

- अभिषेक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed