फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police celebrated diwali with poors

Siddharthnagar News: पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली

Sat, 11 Nov 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
police celebrated diwali with poors
मोहाना क्षेत्र के सड्डा गांव में आदिवासियों को दीपावली के अवसर पर एएसपी सिद्धार्थ ने उपहार वितर
फोटो- है
विज्ञापन

---


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। पुलिस अचानक किसी के घर पहुंच जाए तो लोग सहम जाते हैं, लेकिन इस दीपावली नजारा कुछ और ही रहा। पुलिस की टीम जब घर पहुंची तो लोगों की खुशी दोगुनी हो गई। पुलिस कर्मियों ने मिठाई और पटाखे दिए तो बच्चों के चेहरे चमक गए। दीपावली पर पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाने के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां भी बांटीं। दीपावली पर छुट्टी न मिलने से घर न जाने वाले पुलिस कर्मियों ने इस बार दीपावली की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ दोगुनी कीं। शनिवार शाम को बिस्कोहर चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी अपने पुलिस टीम के साथ नगर के पश्चिम टोले में पहुंचकर दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस ने टोले में रहने वाले प्रत्येक घरों के परिवार व उनके बच्चो को मिठाई, फुलझड़ी, मोमबत्ती व फल आदि सामान वितरित किया। पुलिस से उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे भी खिले नजर आए। बच्चे भी पुलिस कर्मियों के साथ घुले मिले नजर आए। इस अवसर मुख्य आरक्षी बजरंगदास यादव, अमरेश पांडेय, अजय यादव, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed