फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police came into action on the pressure of conversion, land dispute came out

Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन के दबाव पर हरकत में आई पुलिस, निकला जमीन विवाद

Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police came into action on the pressure of conversion, land dispute came out
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के रूद्रौलिया बुजुर्ग के केवटलिया गांव में रास्ते के विवाद में धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया तो पुलिस हरकत में आ गई। जांच हुई तो मामला पुराने जमीनी विवाद का निकला। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विपक्षी दबाव बना रहा है कि धर्म परिवर्तन कर लो तो तुम्हे रास्ता दे दूंगा, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप निराधार बताते हुए कहा कि गलत तरीके से उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रूद्रौलिया गांव के टोला केवटहिया डीह निवासी अजोरे केवट जाति से आते हैं। उनका आरोप है कि उनके घारी के बगल गांव के बगल गांव के ही दो लोगों की भूमि है और उसके घर आने के लिए रास्ता है। ये घारी हटाने का भी दबाव बना रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि तुम धर्म परिवर्तन कर लो तो जमीन का विवाद खत्म कर लेगें, नहीं तो तुम्हारे परिवार को बर्बाद कर देंगे। उसने तहरीर के अनुसार केस दर्ज कराने की कोशिश भी लेकिन पुलिस ने जांच से पहले केस दर्ज करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार दो पक्षों में छह माह से अधिक समय से विवाद चल रहा है। जमीन का सीमांकन भी हो चुका है, लेकिन रास्ता नहीं निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। दोनों पक्ष के बीच रास्ते का पुराना विवाद है।
विज्ञापन

गांव में पहुंची थी कमेटी
मामले में दूसरे पक्ष के अख्तर ने बताया कि उसके आवेदन पर एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। टीम गांव में आई तो अजोरे को ही अतिक्रमण हटाने को कहा था। टीम की रिपोर्ट भी देखी जा सकती है। अजोरे ने घर बनाया तो उन्होंने दरवाजा उसके खेत की ओर कर दिया और गलत तरीके से रास्ता मांग रहे हैं। धर्म परिवर्तन का आरोप लगाना नाजायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन
रूदौलिया गांव के विवाद के बारे में रिकॉर्ड देखने के बाद ही कुछ बता सकूंगा। इस मामले की जांच की जाएगी। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed