{"_id":"631b9511410afd7d2d37b6fc","slug":"pole-and-wire-breaked-due-to-collision-of-truck-siddharthnagar-news-gkp4499625141","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर समाचार: ट्रक में उलझ गया केबल, तीन खंभे व तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर समाचार: ट्रक में उलझ गया केबल, तीन खंभे व तार टूटे
Sat, 10 Sep 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:22 AM IST
सार
इटवा कस्बे की आपूर्ति देख रहे जेई अवनीश मिश्रा का कहना है कि आपूर्ति के लिए आठ फीट के खंभे पहले से ही लगाए गए हैं। उसी से आपूर्ति की जा रही है। अब कोई ट्रक वाला मानक से अधिक ऊंचाई वाला सामान लाद कर ले जाएगा तो केबल फंस ही जाएगा।
विज्ञापन
लकड़ी लदा ट्रक व गिरा खंभा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विस्तार
नगर पंचायत इटवा में विद्युत निगम की लापरवाही से आए दिन केबल व खंभों के टूटने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इससे सीख नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर लकड़ी लदा ट्रक केबल को नोंचते चला गया। इससे तेज आवाज के साथ तीन खंभे व उससे जुड़े तार टूटकर सड़क पर गिर गए।
गनीमत रही कि कुछ देर पहले आसपास के विद्यालयों में छुट्टी हो गई थी और बच्चे घर चले गए थे। इसी मार्ग पर कस्बे के कई विद्यालय स्थित हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद की।
इटवा कस्बे की आपूर्ति देख रहे जेई अवनीश मिश्रा का कहना है कि आपूर्ति के लिए आठ फीट के खंभे पहले से ही लगाए गए हैं। उसी से आपूर्ति की जा रही है। अब कोई ट्रक वाला मानक से अधिक ऊंचाई वाला सामान लाद कर ले जाएगा तो केबल फंस ही जाएगा।
विज्ञापन
नगर पंचायत इटवा के बिस्कोहर मार्ग पर माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के पास सड़क से सटे ईंट का चबूतरा बनाकर ट्रांसफार्मर रखा गया है। उसी से केबल के जरिए कनेक्शन दिया गया है। केबल ढीले होने के चलते वाहनों से टकराकर टूट जा रहे हैं।
15 दिन पूर्व एक ट्रक से टकराकर यही ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ था। परिणाम स्वरूप कई सप्ताह आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। उसी जगह पर ट्रांसफार्मर रखकर ढीले केबल में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।