फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pokhar Bhitwa and Vaidola team dominated in the Night Handrum Cricket Tournament

Siddharthnagar News: नाइट हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट में पोखर भिटवा ओर वैदौला टीम का रहा दबदबा

Sun, 25 May 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pokhar Bhitwa and Vaidola team dominated in the Night Handrum Cricket Tournament
नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी
- नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में आयोजित हुआ नाइट हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में आयोजित नाइट हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार रात को तीन लीग मैच खेले गए। प्रतियोगिता के पहले मैच में बिस्कोहर की टीम को हराकर पोखर भिटवा की टीम, दूसरे मैच में उत्तर यादव डीह को हराकर बैदौला की टीम और तीसरे मैच में मझौवा कठेला को हराकर देवीपुर की टीम विजयी रही।
शनिवार रात को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह व रिजवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस दौरान पहले मैच में पोखर भिटवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर व 4 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी डायनामाइट क्रिकेट क्लब बिस्कोहर की टीम ने 6 ओवर में 7 विकेट खोकर 36 रन बनाए। इस मैच को पोखरभिटवा की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच उत्तर यादव डीह बिस्कोहर व वैदौला टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बैदौला की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी यादव डीह बिस्कोहर की टीम ने निर्धारित 6 ओवर व विकेट के नुकसान पर 39 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी वैदौला की टीम ने 5 ओवर में दो विकेट खोकर 41 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच कठेला मझौवा व देवीपुर तिराहा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी देवीपुर तिराहा की टीम ने 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 45 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जीत का लक्ष्य पूरा करने मैदान में उतरी कठेला मझौवा की टीम ने 6 ओवर में 7 विकेट गवांकर 26 रन ही बनाए। इस मैच को देवीपुर तिराहा की टीम ने जीत लिया।
इस अवसर पर मोहम्मद कैफ, इमरान, रहीम, शहबाज, सभासद शाहिद अजीज, अताउल्लाह राईनी , मारूफ, इरफान हाशमी, अशरफ, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed