फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM Modi to inaugurate seven medical colleges from Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर से सात मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate seven medical colleges from Siddharthnagar
मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों से बात करते सीएम योगी आदित्यनाथ साथ में स्वास्थ्य मंत्री विजय प्रताप - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर से सात मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। जिले के मेडिकल कॉलेज का नामकरण माधव बाबू के नाम पर होगा। सीएम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि योग्य एवं सजग राजनीतिक रहे भाजपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से सिद्धार्थनगर के लोगों को गर्व महसूस होगा। प्रधानमंत्री के कर कमलों से सिद्धार्थनगर सहित एटा, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया एवं प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन होगा। सभी कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन से मान्यता प्राप्त हो गई है। सिद्धार्थनगर में फैकल्टी, अस्पताल एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज का स्थानीय लोगों के साथ समीपवर्ती जनपद बलरामपुर, महराजगंज के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

‘गोरखपुर में तैयार हो गया है एम्स’
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास हुआ है। वर्ष 2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ही था, जबकि अब गोरखपुर में एम्स लगभग बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों ही इसका उद्घाटन होना है। पिछले वर्ष बस्ती में मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुुआ था। इस बार दूसरा बैच प्रवेश लेने जा रहा है। बहराइच, अयोध्या के बाद सिद्धार्थनगर की बारी आई है। दो वर्ष पहले उन्होंने सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी, जो आज तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘स्वास्थ्य सेवाओं में नहीं थी सपा की रुचि’
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से मार्च 2017 तक प्रदेश में सपा सरकार थी। तत्कालीन सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में कोई रुचि नहीं थी, जबकि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं प्रारंभ हुई हैं। छोटे जिले में तीन और बड़े जिले में 5-6 एडवांस लाइव सपोर्ट वाली एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि कोई हादसा हो जाए तो गंभीर मरीज को कम समय से अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी अमर सिंह एवं श्यामधनी राही, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed