फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Players showcased their talent in the night tournament

Siddharthnagar News: नाईट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent in the night tournament
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में जय महाकाल क्रिकेट क्लब के तरफ से आयोजित नाईट हैंडरम टूर्नामेंट का चेयरमैन अजय गुप्ता ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस दौरान कुल तीन मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच बिस्कोहर व मझौवा के बीच खेला गया। मझौवा की टीम ने टाॅस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित पांच ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 43 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिस्कोहर की टीम पांच विकेट खोकर 40 रन ही बना पाई। इस मैच को तीन रन से मझौवा की टीम ने जीत लिया। दूसरा मैच खखराव व डोकम अमया के बीच हुआ। खखराव की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। जीत के लिए मैदान में उतरी डोकम अमया की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 33 रन बना कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच मनोहरपुर व बुड्ढीखास के बीच खेला गया। इसमें बुड्ढीखास की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 42 रन का लक्ष्य मनोहरपुर की टीम को दिया। मनोहरपुर की टीम चार विकेट खोकर 40 रन बनाकर मैच हार गई। इस दौरान रामेश्वर चौधरी, निरंकार सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, मंगल पांडेय, विजय, गोपेश प्रताप दुबे, सोम प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed