{"_id":"60ddf1eb8ebc3ecccb3570b7","slug":"plants-planted-in-the-name-of-martyr-doctors-to-save-others-siddharthnagar-news-gkp400280928","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों को बचाने में शहीद चिकित्सकों के नाम से रोपे गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों को बचाने में शहीद चिकित्सकों के नाम से रोपे गए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरों को बचाने में शहीद चिकित्सकों के नाम से रोपे गए पौधे
डॉक्टर्स-डे पर आईएमए व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया गया पौधरोपण
कोरोना काल में गोरखपुर-बस्ती मंडल के चिकित्सकों की स्मृति में हुआ पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आईएमए ओर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर्स-डे के मौके पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना काल में शहीद हुए चिकित्सकों के नाम से पौधे रोपे गए। इस मौके पर रोपे गए पौधों को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया ताकि जिन चिकित्सकों को हमने खोया हैं, उनकी यादें प्राण वायु के स्रोत पेड़ के रूप में हमारे बीच उनकी यादें हमेशा बनी रहें।
शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय परिसर में सुबह नौ बजे पौधे रोपे गए। आईएमए सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष व पूर्व सीएमओ डॉ. एमपी कसौधन, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के साथ वन विभाग के एसडीओ पीके त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भारत भूषण द्विवेदी ने पौधे रोपे। कोरोना काल में दूसरों को बचाने की कोशिश में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद डॉ. संजय जायसवाल के नाम पौधा रोपा गया, जबकि गोरखपुर-बस्ती मंडल में इस दौरान शहीद होने वाले चिकित्सकों की स्मृति में पौधे रोपे गए।
पीपल के पौधे से हुआ शुभारंभ
कोरोना काल में शहीद हुए डॉ. संजय जायसवाल की स्मृति में पीपल का पौधा रोपा गया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एमपी कसौधन ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में पौधे सुरक्षित रहेंगे, जबकि चिकित्सकों के नाम रोपे गए पौधों की देखभाल आईएमए की ओर से किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने पीपल के वृक्ष का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। एसडीओ पीके त्रिपाठी ने कहा कि पीपल, नीम, आम के 20 पौधे लगाए गए हैं, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता में देसी प्रजाति के पौधे महत्वपूर्ण हैं। प्राचार्य डॉ. भारत भूषण द्विवेदी ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाई। इन शहीदों को हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं।