फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Plants are not only the environment, but also the basis of livelihood: Satish

अस्पताल से लगायत वातावरण तक रहेगा भरपूर ऑक्सीजन

Sun, 04 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Plants are not only the environment, but also the basis of livelihood: Satish
पर्यावरण ही नहीं, जीविका का आधार भी हैं पौधे : सतीश
विज्ञापन

पौधरोपण एवं स्मृति वाटिका सृजन कार्यक्रम में सांसद भी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना कॉल के दूसरे लहर में ऑक्सीजन के लिए मारामारी थी। इसके बाद भी सरकार की ओर से उठाए गए कदम से मरीजों को काफी राहत मिली। कोरोना की तीसरी लहर में अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पेड़-पौधों से वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन रहेगा। सरकार के लक्ष्य के साथ हर व्यक्ति को पौधे जरूर लगाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण एवं स्मृति वाटिका सृजन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद पौधरोपण अभियान में तेजी आई है। आने वाले समय में हरा-भरा प्रदेश बनने में महती भूमिका निभाएगा। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम की सफलता के बाद ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पर्यावरण ही नहीं, जीविका का आधार भी बनेगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अधिकाधिक पेड़ लगने के बाद से जनपद ही नहीं, प्रदेश और देश भी समृद्धि बनेगा। उन्होंने राजस्व विभाग को भी लक्ष्य देने का निर्देश दिया। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने पौधरोपण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सदर विधायक श्यामधनी राही, मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने भी विचार व्यक्त किया। अंत में डीएम दीपक मीणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधरोपण अभियान के बाद हर दो माह में आडिट होगी, जिसमें पौधों के रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, एसएसबी कमांडेंट अमित सिंह, एडीएम सीताराम गुप्ता, एसडीएम विकास कश्यप, डीडीओ शेषमणि सिंह, बीएसए राजेंद्र सिंह, एसडीओ वन पीके त्रिपाठी, भाजपा नेता दुर्गा राय, एसपी अग्रवाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

स्मृति वाटिका में 200 पौधे लगाए गए
बीएसए ग्राउंड में कोरोना काल में मृतकों की स्मृति में स्थापित किए स्मृति वाटिका में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही की मौजूदगी में 200 पौधों का रोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री की अगुवाई में शुभारंभ
इटवा/बांसी। इटवा क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर उर्फ पुरैना, खुनियांव के ग्राम कनवर में क्षेत्रीय विधायक और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पौधरोपण किया। मनरेगा योजना के तहत बांसी क्षेत्र के सोनखर गांव में दो बीघा बंजर जमीन पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने किया। इस दौरान एसडीएम जगप्रवेश, बीडीओ सुशील पांडेय उपस्थित थे। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. निवेदिता उपाध्याय की अगुवाई में हुआ।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधरोपण
डुुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के मरवटिया अमौना तिवारी स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पीपल का पौधा लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। बीडीओ सुशील अग्रहरि, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा उपस्थित थे। भैंसहिया में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार, ग्राम पंचायत सचिव लवकुश प्रसाद और ग्राम प्रधान ने पीपल, बरगद, कदंब के पौधे लगाकर पौधरोपण किया। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत फुटुक में प्रधान परवेश शुक्ल, ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वरदेव की देखरेख में 500 पौधे लगाए गए। मन्नीजोत प्रतिनिधि के मुताबिक भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा बनकसिया के राजस्व ग्राम सेमरी में प्रधान बृजनंदन शुक्ल की अगुवाई में फरदहवा तालाब के चारों तरफ पौधरोपण हुआ। ग्राम पंचायत रमवापुर राउत में ग्राम प्रधान डॉ. कमलेश मिश्र ने पौधरोपण किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा की अगुवाई में सागौन, अमरुद और सहजन के पौधों का रोपण किया गया। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया। कॉलेज के एनसीसी कमांडेंट बृजेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कैडेटों ने परिसर में 20 पौधे लगाए। बयारा प्रतिनिधि डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भैसहिया गौशाला पर हुआ, जहां फलदार और छायादार 550 पौधे लगाए गए। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मस्जिदिया पिपरी शिवमंदिर पर ग्राम प्रधान शुकलावती देवी की मौजूदगी में 500 पौधे लगाए गए। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सोहासं खास में ग्राम प्रधान श्रीश यादव की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज बभनी बाजार पर प्रबंधक सफीरूल्लाह एवं प्रधानाचार्य अतहर अली खान की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। टड़िया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत हरनी बुजुर्ग के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्यामदेव बारी की अगुवाई में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed