फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pit dug for tank construction filled with water, danger of accident

Siddharthnagar News: टंकी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी, हादसे का खतरा

Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pit dug for tank construction filled with water, danger of accident
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी के टोला करौंदा में मिशन जल शक्ति योजना के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदकर छोड़ दिया गया है। इस गड्ढे में पानी भर गया है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। गांव के लोगों ने पानी टंकी के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

मिशन जल शक्ति के तहत बभनी गांव के करौंदा में दो करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण होना था। इसके निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदकर अभी वैसे छोड़ दिया गया है। अब तक पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। गड्ढे में पानी भरने से छोटे-छोटे बच्चों के गड्ढे में गिर कर डूबने का खतरा बना हुआ है। करीब 15 दिन पहले गांव का एक बच्चा इस पानी में गिर गया था, गांव के लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

पानी टंकी के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए लोगों ने ब्लॉक से जिले तक पत्र दिए है, लेकिन अभी तक पानी के टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे यहां के लोगों को फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी बाजार व करौंदा दो टोले के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। गांव के रामबहाल यादव, रंजीत यादव, मो. रहवर, मो. निजाम, राजेश प्रकाश, बाबू लाल आदि लोगों ने पानी टंकी के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed