{"_id":"64d7bd87bdd6b30f3209e5d8","slug":"piles-of-filth-everywhere-due-to-non-availability-of-sweepers-in-the-village-siddharthnagar-news-c-7-gkp1016-254836-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गांव में सफाईकर्मी न आने से हर तरफ गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गांव में सफाईकर्मी न आने से हर तरफ गंदगी का अंबार
Sat, 12 Aug 2023 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानपुर मस्जिदिया तथा जुडीकुइयां में तैनात सफाई कर्मी महीने में एक बार ही आता है। बाकी दिन ग्रामीण खुद सफाई करते हैं। जिसे ग्रामीणों में सफाई कर्मी और प्रधान के प्रति रोष है। हरीश चौरसिया के घर से जोखू के घर तक इस समय कूड़ा करकट गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
अजय चौरसिया, संतराम गौतम, राकेश विश्वकर्मा, पिंटू चौरसिया, मनोज चौरसिया, सफीउल्लाह, जोखू, अखिलेश चौरसिया, अब्दुल कमाल ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी महीने में एक दो बार ही आता है। हम लोग सफाई खुद करते हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बीडीओ से सफाई कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मियों के गांव में ड्यूटी पर ना आने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिला है फिर भी अपने स्तर से पता करा कर सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।