फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PHC found closed under CMO's inspection

अस्पताल बंद मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई

Thu, 24 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
PHC found closed under CMO's inspection
सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला पीएचसी
विज्ञापन

पीएचसी मऊ में नहीं था दवाइयों का रिकॉर्ड
सुबह 8.30 बजे अस्पताल पहुंचे सीएमओ, लटक रहा था ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। औचक निरीक्षण कर रहे सीएमओ को बृहस्पतिवार को भी एक अस्पताल बंद मिला। एक अन्य अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे तो दूसरे अस्पताल में दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं था। सीएमओ ने तीनों अस्पतालों में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल बंद मिला। उन्होंने समय से अस्पताल नहीं खुलने पर कार्यरत डॉक्टरों और कर्मियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। इसके अलावा कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र मऊ का निरीक्षण किया। अस्पताल में दवाइयों का रखरखाव और लेखाजोखा ठीक नहीं मिला। उन्होंने फार्मासिस्ट को चेतावनी दी है। सीएमओ ने डॉक्टर को रात्रि निवास करने की हिदायत दी। इसके बाद सीएमओ ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकडेंगवा का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, सीएमओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अग्रिम आदेश तक उनका वेतन बाधित किया गया है। अस्पताल में डिलीवरी नहीं हो रही थी। सीएमओ ने स्टॉफ नर्स को चेतावनी दी है। सीएमओ ने कहा कि निरीक्षण में दो डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारी बिना सूचना के अस्पताल से गैर हाजिर थे, उनका वेतन बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed