फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Phalguni wind started flowing, worship of Mahadev and Kanha started

Siddharthnagar News: बहने लगी फाल्गुनी बयार, महादेव और कान्हा की शुरू हुई उपासना

Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Phalguni wind started flowing, worship of Mahadev and Kanha started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रंगों और धार्मिक उत्सवों का महीना फाल्गुन प्रारंभ हो गया। इसमें महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी सहित कई त्योहार और व्रत होंगे। भगवान शिव की भक्ति के साथ ही भगवान विष्णु के अवतार श्री नरसिंह एवं श्रीकृष्ण भगवान की आराधना की जाएगी। त्योहारों को लेकर शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है, जो भक्ति का उल्लास और रंग-गुलाल से सराबोर रहता है। इस माह में रंग-बिरंगे नए फूल भी खिलने लगते हैं। मंदिरों में फाल्गुन महोत्सव शुरू हो जाते हैं। भगवान शिव की भव्य बरात भी जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ निकाली जाती है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में भगवान महादेव एवं भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से श्रद्धालु को सुख समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को, होलिका दहन 13 मार्च को, रंग पंचमी 19 मार्च को मनाई जाएगी। फाल्गुन मास में सभी जगहों पर होली की तैयारी शुरू हो जाती है। फागुन में सत्संग, भजन-कीर्तन, व्रत, दान पुण्य का विशेष महत्व है। मंदिरों में महाशिवरात्रि एवं होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। फाल्गुन को शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed