फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Persecution of princes under the pretext of investigation'

जांच के बहाने सपा समर्थित प्रधानों किया जा रहा का उत्पीड़न

Wed, 24 Feb 2021 09:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
'Persecution of princes under the pretext of investigation'
‘जांच के बहाने प्रधानों का उत्पीड़न’
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों पर मढ़ा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। जांच के बहाने सपा समर्थित ग्राम प्रधानों व सदस्य जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशियों का अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। यह उत्पीड़न सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है जो उचित नहीं है। यह बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसी जांच पर पंचायत चुनावों के होने तक अवश्य अंकुश लगा देनी चाहिए। कारण इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। आज किसान और नौजवान परेशान हैं। रही-सही कसर प्रदेश सरकार ने निराशाजनक बजट प्रस्तुत करके पूरी कर दी। बजट में कोई क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के उपाय नहीं किए गए हैं। गरीबों, नौजवानों और किसानों की उपेक्षा की गई है। केवल पूंजीपतियों व बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की ही बजट में व्यवस्था की गई। इस दौरान कमरूज्जमा खां, जिला महामंत्री, तौलेश्वर तिवारी जिला उपाध्यक्ष, इफ्तेखार अहमद, रामविलास यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय, विशंभर प्रजापति, जगदीश प्रसाद सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य, कृष्ण कुमार चौधरी विधानसभा क्षेत्र इटवा अध्यक्ष व अब्दुल लतीफ महासचिव विधानसभा क्षेत्र इटवा को सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मनोनीत पदाधिकारियों की कर्मठता किसी से छुपी नहीं है। इनके मनोनयन से सपा को काफी मजबूती मिलेगी। इस दौरान बेचई यादव, अजय चौधरी, अमित दूबे, सुशील तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश पांडेय, बबलू खान, अजमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed