{"_id":"57b4a73f4f1c1b77766ec150","slug":"peoples-are-sagrajot-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगराजोत के ग्रामीणों ने इटवा थाने का घेराव किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगराजोत के ग्रामीणों ने इटवा थाने का घेराव किया
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। नागपंचमी के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई बालिका का अब तक सुराग न मिलने पर नाराज सगराजोत गांव के लोगों ने इटवा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इटवा पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सगराजोत निवासी चिन्कू कहार की 20 वर्षीय बेटी पूजा नागपंचमी के दिन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आस पास व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
पिता चिन्कू ने बताया कि अपहरण व किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने पर भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कोई घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी इटवा पुलिस की होगी। इस दौरान अनिल कुमार, भगौती गिरी, राम तीरथ गिरी, विनोद गिरी, सुरेंद्र गिरी, रक्षाराम, राम निवास, चिरकुट, प्रभू, चैतू आदि मौजूद रहे।