फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People were upset after being stuck in a traffic jam for three hours.

तीन घंटे जाम में फंसकर परेशान हुए लोग

Sun, 08 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
People were upset after being stuck in a traffic jam for three hours.
इटावा कस्बे में लगा जाम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तीन घंटे जाम में फंसकर परेशान हुए लोग
विज्ञापन

इटवा। इटवा कस्बे में जाम की समस्या से लोग आए दिन जूझते हैं, लेकिन रविवार को तो हद ही हो गया। 12 बजे से शुरू हुआ जाम बढ़ता गया और कड़ी मशक्कत के बाद तीन बजे स्थिति सामान्य हो पाई। तीन घंटे के जाम में फंसकर लोग बहुत परेशान हुए। धूप और गर्मी के बीच फंसे लोग बेहाल नजर आए।
इटवा कस्बे को चार प्रमुख मार्ग विभाजित करते हैं। इसमें डुमरियागंज, बढ़नी, बांसी व बिस्कोहर सहित इटवा-बेलवा मार्ग भी हमेशा राहगीरों से भरा रहता है। इन मार्गों पर प्राइवेट वाहनों की भरमार हैं। लग्न के समय में इस संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। इन मार्गों पर चलने वाले टेंपो व निजी बसों में यात्रियों को बैठाने की ललक ही आए दिन जाम का कारण बनती है। इटवा से बढ़नी जाने वाली निजी बसें इटवा चौराहे के पहले व फिर बाद में खड़ी करके चालक आने वाले यात्रियों की प्रतीक्षा करते हैं, जिससे डुमरियागंज, बांसी अथवा बिस्कोहर मार्ग से आने वाले वाहनों को इन बसों के चलते रुकना पड़ता है। यहीं जाम का कारण है। ऐसा तब है, जब चौराहे पर हमेशा एसआई सहित दो सिपाही व दो होमगार्ड ड्यूटी पर रहते हैं, लेकिन ये तभी उठते हैं, जब जाम लगना शुरू हो जाता है। रविवार को यहीं हुआ।
विज्ञापन

बिस्कोहर मार्ग से बरातियों की गाड़ियां आ रही थीं। निजी बस के रुकने से बढ़नी मार्ग पर जाने के लिए रास्ता बाधित था, लेकिन सवारी बैठाने की लालच बस चालक को आगे बढ़ने से रोक रही थी। इससे कस्बे के डुमरियागंज, बांसी, बिस्कोहर व बढनी मार्ग पर दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह देखकर चौराहे पर पुलिस वालों को अपनी ड्यूटी याद आई। इसके बाद इन पुलिस वालों व मदद के लिए आए अन्य पुलिस कर्मियों के चलते तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम से मुक्ति दिलाई जा सकी। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी का कहना है कि जाम न लगे, उसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed