फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People upset due to power cut in sultry summer

उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in sultry summer
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी से नौगढ़ के बीच 220 केवी लाइन ट्रिप (बंद) होने के शहर सहित आधे जिले की बिजली एक घंटे तक गुल रही। तपती गर्मी में दोपहर में बिजली कटी तो लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाहर तेज धूप थी और घर के अंदर गर्मी से परेशानी। इस कारण लोगों ने पेड़ों की छांव में राहत पाने की कोशिश की।
जिले में बृहस्पतिवार दोपहर 12.10 बजे 220 केवी लाइन में खराबी के कारण ऑटोमेटिक सिस्टम के रिले से बिजली कट गई। बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी सुधारी। उसके बाद सेंट्रल सेक्शन से मिले कोड के बाद आपूर्ति शुरू हुई। दोपहर 1.15 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों को राहत मिली। विद्यतु वितरण निगम सिद्धार्थनगर के अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद ने बताया कि बड़ी लाइन ट्रिप होती तो बिना अनुमति के आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकती। शहर के अलावा उसका, लोटन व बर्डपुर सहित आधे जिले की बिजली आपूर्ति एक घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बंद हो गया जनरेटर
संयुक्त जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बंद हुई तो जेनरेटर शुरू किया गया। 15 मिनट बाद ही जेनरेटर से अधिक धुआं निकलने लगा और बंद हो गया। उसके बाद ओपीडी में मरीजों, तीमारदारों व डॉक्टरों की परेशानी बढ़ गई। अस्पताल के कर्मचारी जेनरेटर शुरू करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें इस कार्य में आधा घंटा से अधिक समय लग गया। इस मिय समय बिजली कटी थी। इस दौरान ओपीडी में 400 से अधिक मरीज परिजन थे। वार्ड व इमरजेंसी में भी गर्मी से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठने और हवा की सुविधा नहीं
जिला अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर के सामने मरीजों व तीमारदारों को बैठने के लिए बेंच नहीं रखे गए हैं। इस कारण लोगों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है, जबकि गलियारे में मरीज, परिजन के लिए पंखे भी नहीं लगाए गए हैं। सिटी स्कैन सेंटर और अल्ट्रासाउंड सेंटर के आसपास प्रतिदिन तीन सौ से अधिक लोगों को इंतजार करना पड़ता है।

बिजली कटने के बाद जेनरेटर बंद हो गया था। उसके बाद कर्मचारियों ने फिर जेनरेटर शुरू किया। जितनी देर जेनरेटर बंद रहा, उतनी देर तक डॉक्टर मरीज को परेशानी हुई। एक्स-रे कक्ष के सामने कुर्सियां रखी गई हैं। सिटी स्कैन सेंटर के पास भी सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
- डॉ. नीना वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed