फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People shocked by the coldness of winter

सर्दी की बेदर्दी से कांप उठे लोग

Mon, 25 Dec 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
People shocked by the coldness of winter
ठंड - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर/लोटन।  कोहरा व कड़ाके की ठंड ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया है। जिले में गलन बढ़ गई है। लिहाजा बढ़ी ठंड ने जनजीवन को अस्त- व्यस्त करके रख दिया। सोमवार पूरे दिन और शाम पांच बजे से ही पड़ने वाले कोहरे ने एक तरफ वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है तो दूसरी ओर लोगों को घर में कैद रहने को विवश कर दिया। ठंड से हर कोई परेशान है। जिले में कुछ दिन ठंड से थोड़ी राहत मिलने के बाद शनिवार को मौसम ने एकाएक तेवर बदलने और शीत लहर व घने कोहरे के प्रकोप ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कर दिया। ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह गत्ता जला कर हाथ सेंकते नजर आए। 
विज्ञापन

वहीं, घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंग कर चलते रहे। सरकार ने स्कूलों में अवकाश भी घोषित नहीं किया है। बच्चे ठंड में भी स्कूल जाने के लिए मजबूर रहे। घने कोहरे के कारण पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड के कारण बाजारों में रौनक भी कम ही रही। सोमवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान होने से लोग घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीं, शासन के जिम्मेदार लोग आज तक ग्रामीण क्षेत्रों व ग्राम पंचायतों में अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के हरिराम सिंह, पवन प्रसाद, दिवाकर पांडेय, समीम, दिनेश यादव, मुरलीधर पांडेय, मुहम्मद, इद्रीश, मूसे सिंह सहित तमाम लोगों ने सरकार के इस रवैये से नाराजगी व्यक्त करते हुए अलाव जलाने की मांग की है। ठंड से तो सबसे बुरी हालात घर में नवजात बच्चों की है। थोड़ी सी लापरवाही होने पर निमोनिया से ग्रसित होकर बच्चे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उधर, लोटन सीएचसी में बच्चों के डॉक्टर व सुविधा न होने से गरीब परेशान हैं। फिलहाल पड़ रही इस ठंड से फसलों का अब तक कोई नुकसान नहीं है। अलाव जलाने के मामले में एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार कहना है कि जहां पहले जलता था उस सूची के अनुसार अलाव जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed