फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people reached durga pandal

Siddharthnagar News: मातारानी के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Sat, 21 Oct 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
people reached durga pandal
शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए परिवार के साथ निकले लोग। संवाद
दुर्गा सप्तमी पर मंदिर व पंडालों में गूंजा या देवी सर्वभूतेषु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दुर्गा सप्तमी से शहर में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को मंदिरों और पंडालों में या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। कई स्थानों पर सजीं दुर्गा माता की प्रतिमाओं और विभिन्न प्रकार की आकर्षक लाइटों से शहर और गुलजार हो गया है।

शहर में हनुमानगढ़ी से लेकर सिद्धार्थ तिराहे तक कई स्थानों पर स्थापित पंडालों में माता रानी को भव्य रूप से सजाया गया है। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सड़क के किनारे सजीं दुकानों से मेले जैसा माहौल हो गया है। देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने पूजा-अर्चन किया। इसी तरह स्टेशन रोड, बैंक रोड, परसा, बेलहिया, खजुरिया, सब्जी मंडी, पुरानी नौगढ़ में भी स्थापित पूजा पंडालों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed